स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भारी मात्रा में सुल्फा/चरस सहित गाड़ी सवार 3 युवक गिरफ्तार !

 Haryana Hisar news 3 youths arrested for riding a vehicle with 2 kg 50 grams of Sulfa/Charas


latest news Hisar today

तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

     

        हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने नशीले पदार्थो का व्यापार करने वालो पर कार्रवाई करते हुए बरवाला - अग्रोहा रोड़ पर गांव खेदड़ के पास से कार सवार तीन युवकों को 2 किलोग्राम 50 ग्राम सुल्फा/चरस सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी हुई है। 



Free Movies Download Link :- Click Here





     एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान बालक रोड़ गांव सरसौद मोजूद थी कि उसी समय सूचना मिली कि रिट्ज कार सवार तीन युवक बरवाला - अग्रोहा रोड़ पर नशीला पदार्थ लेकर खड़े है।  सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहा एक सफेद रंग की रिट्ज गाड़ी खड़ी दिखाई दी। सामने पुलिस टीम को देख गाड़ी चालक ने असहज हो भागने की कोशिश की। 







पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर गाड़ी चालक व गाड़ी में सवार अन्य दो युवकों को काबू किया। नाम पता पूछने पर गाड़ी चालक ने अपना नाम दौलतपुर हिसार निवासी सतरुप उर्फ सतबीर, साथ वाली सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम गांव खेदड़ निवासी रमेश चन्द्र और गाड़ी में पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम खेदड़ निवासी हरिकेश बताया। नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट डा0 संजय कुमार VS कार्यालय G.V.H हसनगढ़ की मोजुदगी में तलाशी लेने पर रिट्ज गाड़ी के डेशबोर्ड  से पॉलिथिन की थैली में नशीला पदार्थ सुल्फा/चरस बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर कुल 2 किलोग्राम 50 ग्राम हुआ। बरामद 2 किलोग्राम 50 ग्राम सुल्फा/चरस और गाड़ी को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त तीनों के खिलाफ थाना बरवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 








     एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उपरोक्त तीनों आरोपी नशीले पदार्थों का व्यापार करते है और बरवाला - अग्रोहा रोड पर गांव खेदड़ के पास सुल्फा/चरस लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |