हिसार ही नही आस पास के छोटे बडे कस्बे मे अवैध गतिविधियो चलाने वाले भी है पुलिस की राडार पर ! ,14 गिरफ्तार !
खुले मे शराब, गैर कानूनी आहते, वेखोफ बदमाश, यह अब नही होगा बर्दाश्त ।
Not only Hisar, people running illegal activities in nearby small and big towns are also on the radar of the police.
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
श्रीकांत जाधव,अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हिसार मंडल के निर्देशन मे पुलिस की लगातार ऐसे स्थानो पर छापेमारी जारी है, जो अवैध रूप से शराब के अहाते चलाते है,बदमाशी करते है अथवा अनैतिक कार्यो मे लिप्त है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन मे आज विशेष पुलिस दल ने बरवाला मे एकाएक 12 स्थानो पर छापामारी कर 02 अहाता संचालको सहित 14 लोगो को गिरफ्तार किया है। छापामारी की कार्रवाई को गुप्त रूप से अंजाम दिया व असमाजिक तत्वो को भनक तक नही लगी।
पुलिस टीम ने बरवाला सब्जी मंडी के नजदीक अमीर चन्द नामक व्यक्ति को सट्टा खाइवाल करते रगे हाथो काबु कर गिरफ्तार किया। साथ 7.30 बजे शुरू हुई पुलिस छापामारी रात देर तक जारी रही। पुलिस टीम की एकाएक छापामारी से असमाजिक तत्वो मे भगदङ मच गई व उन्हे संभलने का मौका तक नही मिला। हिसार मंडल मे लगातार ऐसे लोगो पर शिकंजा कसा जायेगा जो स्पष्ट संकेत के बाद भी सुधरने को तैयार नही।
Breaking News : नीचे दिए गए समाचार को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए जो मांगे इस प्रकार से हैं। विस्तार पूर्वक मांगों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks