स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार मंडल के शहर ही नहीं अपितु गांवो तक सर्च व छापेमारी अभियान जारी, हिसार, हांसी, फतेहाबाद क्षेत्र के शहर से लेकर गांव तक छापेमारी !

Haryana news Search and raid campaign continues not only in the cities of Hisar division but also in the villages


एडीजीपी, हिसार मंडल की विशेष टीम का हिसार व रतिया मे छापेमारी अभियान जारी।


दिन मे अनैतिक व गैर कानूनी कार्यो की सुचना शाम को ही कार्रवाई ।

  

तहलका न्यूज , हिसार / सुनील कोहाड़ 

श्रीकांत जाधव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हिसार मंडल के निर्देशन में उनकी विशेष टीम ने आज हिसार मंडल के रतिया उपमंडल के गांव शहनाल के पास खेत्रपाल राइस मिल पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की । एकाएक छापेमारी कर विशेष पुलिस दल ने वहां जुआ खेलते हुए 23 लोगों को मौके पर काबु किया व उनके कब्जे से जुआ में प्रयोग की जाने वाली भारी मात्रा मे धनराशि 12,80000 रुपए बरामद की है। इन लोगों के पास से विशेष टीम ने 9 गाड़ियां भी बरामद कर कब्जा पुलिस ली है।

  












काबू किए गए सभी लोग रतिया, टोहाना,उकलाना व हांसी क्षेत्र के हैं।

विशेष पुलिस दल ने काबू किए गए सभी लोगों के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए हवाले थाना प्रभारी शहर रतिया किया गया है। आज ही मिली सूचना के आधार पर एडीजीपी के निर्देशन में पुलिस टीम ने हिसार के एचटीएम, 12 क्वाटर  एरिया मैं कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस दल ने संदिग्ध हालात में खड़ी गाड़ी को शक के बिना पर चेक किया जिसमें 8 बोतल शराब देसी बरामद होने पर संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गाड़ी को कब्जा पुलिस लिया गया।





 









पुलिस टीम ने राजगुरू मार्केट हिसार मे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले 05 असमाजिक तत्वो को काबुकर  कानूनी कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी शहर हिसार के किया गया। खबर लिखे जाने तक विशेष पुलिस दल का हिसार मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |