स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नकली कफ सिरप बनाए जाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, हजारों पैकिंग के साथ दो काबू !

 NCB का छापा : Fake cough syrup factory busted

 मकान में बन रहा था नकली कफ सीरप ; 3 हजार शीशियां बरामद,


तहलका न्यूज, पलवल 


हरियाणा के पलवल में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने छापा मारकर  किया है। एनसीबी की टीम को फैक्ट्री से 3,870 शीशियां भी बरामद की हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शहर के हल्ला कालोनी के एक मकान में अवैध रूप से यह गोरखधंधा चल रहा था।












पलवल के पिंगला के रहने वाले फैक्ट्री संचालक

एनसीबी की टीम ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से एक गुप्त सूचना मिल रही थी कि पलवल में एक मकान में अवैध रूप से नकली कफ सिरप बनाए जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद यह छापामारी की गई। छापे के दौरान फैक्ट्री में भगदड़ मच गई, लेकिन टीम में शामिल कर्मियों ने दो लोगों की हिरासत में ले लिया। इनकी पहचान पंकज सिंगला और राजेश जैन हैं, यह दोनों पलवल के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।














विंग्स कंपनी के लगे हैं लेबल

टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री से नकली दवाएं बनाने की सामग्री भी बरामद की गई है। कोरेक्स और ओबरेक्स नाम के सिरप तैयार किए जा रहे थे। विंग्स कंपनी के नाम के लेबल लगाए जा रहे थे। लेबल पर कोडीन फास्फेट भी लिखा हुआ है। यह दोनों नारकोटिक्स में आता है। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि इसका कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था। ड्रग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।





ये पढ़ें आपके लिए खास है : 


शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर




केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !

हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....

खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |