स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

crime news Hansi : घर से मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में नारनौंद का युवक हांसी में गिरफ्तार !

crime news hansi


तहलका न्यूज , हिसार / सुनील कोहाड़

आए दिन लोगों के फोन चोरी और गुम हो रहे हैं। इनका फायदा उठा कर चोर व ठग गिरोह के सदस्य भोले भाले लोगों को ठग लेते हैं। हांसी पुलिस ने ऐसे ही मामले में मोबाइल चोरी करने के मामले में घरों से मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। 











 चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान संदीप वासी वार्ड नंबर 11 नारनौद के रूप में हुई । जिसने सिसाय बोलान निवासी संदीप व उसके एक अन्य पड़ोसी के घर से तीन मोबाइल घर से चोरी कर लिए थे। जिस को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपित से गहनता से पूछताछ की जाएगी चोरी किये गए मोबाइल बरामद करने की कोशिश की जाएगी।















2 किलो ग्राम 25 ग्राम गांजा रखने के आरोप में एक को किया गिरफ्तार 

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कुलदीप वासी मोखरा  के रूप में हुई । मौके पर  वेटरनरी सर्जन को बुलाकर तलाशी ली । जिसके  कब्जे से 2 किलो ग्राम 25 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसको  गिरफ्तार  करके माननीय न्यायालय में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएग। गांजा कहां से लेकर आया था सप्लाई करना था इसकी जानकारी जुटाई  जाएगी। 











सुरजीत गुर्जर पर जान लेवा हमला करने  व वकील की माता व पत्नी कि हत्या करने के आरोपितों को पनाह देने के आरोप में एक को किया गिरफ्तार

शहर थाना पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान गजेंद्र उर्फ गज्जू वासी नीमराना राजस्थान के रूप में हुई है। जिसने वकील की पत्नी व माता की हत्या करने व सुरजीत गुर्जर के पांव में गोली मारकर जानलेवा हमला करने के आरोपियों को नीमराना में पनाह दी थी। जिस को गिरफ्तार करके माननीय  न्यायालय में पेश किया गया  ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |