स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

फर्जी तरीके से बिलों का भुगतान | फर्जीवाड़ा करने पर ग्राम सचिव को किया चार्जशीट |

The village secretary fell on the village secretary for forgery with the gram panchayat

 

- किसी भी रूप में भ्रष्टाचार नहीं होगा सहन बोले डीसी अशोक कुमार गर्ग
- सरकार व प्रशासन जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कर रहे हैं कार्य : डीसी

Tahalka News Rewari 

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि सरकार और प्रशासन भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रहे हैं। सरकार व प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार को किसी भी रूप से सहन नहीं किया जाएगा और यदि कोई सरकारी नियमों की अनदेखी करते हुए किसी भी रूप से भ्रष्टाचार में संलिप्त मिलता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।








डीसी अशोक कुमार गर्ग ने एसडीएम बावल व बीडीपीओ बावल की जांच रिपोर्ट के आधार पर फर्जी तरीके से 52,60,000/- रुपए की अदायगी करके ग्राम पंचायत को आर्थिक हानि पहुंचाने तथा ग्राम पंचायत को प्राप्त मुआवजा राशि 48,53,474/- रुपए की समय पर एफडी ना करवाकर ग्राम पंचायत लौधना को आर्थिक हानि पहुंचाने पर निर्वतमान सरपंच ग्राम पंचायत लौधाना पिंकी देवी व उसके पति नवल सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत संगवाड़ी विनोद कुमार का गबन में सहयोग करने में दोषी पाए गए ग्राम सचिव संजय कुमार व अजय कुमार को हरियाणा सिविल सेवा नियमावली-2016 के नियम-7 के तहत चार्जशीट करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में रिकवरी के आदेश पारित किए जा चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |