नशा सप्लाई करते नारनौंद क्षेत्र से एक महिला सहित तीन गिरफतार !
Three including a woman arrested in drug supplier case in Narnaund area
300 ग्राम गांजा व 6 ग्राम हेरोइन चिट्टा रखने के आरोप में अलग-अलग मामलों में तीन को किया गिरफ्तार।
तहलका न्यूज : हिसार/ सुनील कोहाड़
हांसी पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने अलग अलग मामले में तीन लोगों को अवैध नशे सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। जोकि नारनौंद क्षेत्र के गांव राजथल नहर पर नशीला पदार्थ सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने तीन आरोपियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राममेहर उर्फ मोमन वासी गुलकनी व सुभाष वासी भिवानी रोड जींद के रूप में हुई। जोकि राजथल नहर के पास पुल के पास आ रहे थे।
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने सूचना के आधार पर सतीश कुमार लेक्चरर की बुलाकर इनकी हाजरी में तलाशी ली तो उनके कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने उनके खिलाफ थाना नारनोद में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करके गिरफ्तार करके अदालत पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।नशीला पदार्थ कहां से लेकर आए थे और कहां सप्लाई करना था इसकी जानकारी जुटाई जाएगी।
वहीं एक अन्य मामले में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक आरोपी महिला इंदु को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसके खिलाफ थाना बास में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करके माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks