स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में रखा जाएगा टैंक टी-55 : उपायुक्त, T 55 Tank

 लघु सचिवालय के समीप शहीद स्मारक के मुख्य द्वार पर रखा जाएगा टैंक टी-55 : उपायुक्त


अग्रिपथ योजना के तहत अग्रिवीरों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ

जलभराव क्षेत्र के किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करवाएं पंजीकरण


हिसार, 12 अगस्त।

                उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में प्रत्येक घर, सरकारी विभागों/बोर्डों/निगमों के कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, पुलिस स्टेशनों, बस स्टैण्ड तथा रेलवे स्टेशन पर 13 से 15 अगस्त तक राष्टï्रीय ध्वज फहराया जाएगा।




            वे शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस सभागार में मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत कर रही थी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को राष्टï्रीय ध्वज उपलब्ध करवाने के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा गठित की गई टीमों के माध्यम से राष्टï्रीय ध्वज उपलब्ध करवाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी एवं आम नागरिक अपने घरों पर राष्टï्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ सेल्फी द्धह्लह्लश्चह्य://द्धड्डह्म्द्दद्धड्डह्म्ह्लद्बह्म्ड्डठ्ठद्दड्ड.ष्शद्व पोर्टल पर अपलोड़ तथा अपनी लोकेशन पर फलैग पिन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।






                     उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत अग्रिवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो आगामी 29 अगस्त तक आयोजित होगी। भर्ती रैली के दृष्टिगत विभिन्न विभागों द्वारा समुचित प्रबंध किए गए हैं। सेना में जनरल ड्यूटी, क्लर्क/एसकेटी, टेक्निकल तथा ट्रेड्समैन पद हेतू अग्निवीर भर्ती किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय परिसर के नजदीक स्थित शहीद स्मारक के मुख्य द्वार पर टैंक टी-55 रखा जाएगा, ताकि नागरिक भारतीय सेना की सर्वोच्च वीर गाथाओं से प्रेरणा ले सके। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण जिले के विभिन्न गांवों में हुए जलभराव की निकासी पंपिंग शैट के माध्यम से की जा रही है। जलभराव वाले क्षेत्रों के किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें मुआवजा राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जलभराव की निकासी के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |