स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बाल कल्याण परिषद के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में जमकर चली शराब और बीयर‌ | बिलों की जांच करने पंचकूला से आई टीम |

Haryana news The team from Panchkula came to check the liquor and beer | bills in the state level conference of Child Welfare Council


तहलका न्यूज सोनीपत


हरियाणा बाल कल्याण परिषद ( Haryana state 

Child Welfare Council )  के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम ( state level program ) के दौरान जमकर शराब और बीयर‌ की बोतलें खोली गई। ये हम नहीं कह रहे बल्कि अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में खर्च के दिए गए बिल‌ कह रहे हैं। अधिकारियों ने खर्च में शराब-बीयर के बिल जोड़कर उनको पास कराने की जांच शुरू हो गई है। सोमवार को तीन सदस्यीय एक जांच टीम पंचकूला से पहुंची और जांच करने के साथ बाल कल्याण परिषद का रिकॉर्ड भी खंगाला गया। टीम ने डीसी कार्यालय में पहुंचकर फाइल के साथ लगाए गए बिलों की भी गहनता से जांच करने के बाद टीम राई में शराब ठेके पर पहुंची।







आपको बता दें कि दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में 1 नवंबर, 2022 को राज्यस्तरीय बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसकी जिम्मेदारी बाल कल्याण परिषद सोनीपत को सौंपी गई थी। कार्यक्रम में बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष व प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि थे।




ज्ञात रहे कि बाल कल्याण परिषद के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के दौरान बाल कल्याण विभाग के अधिकारी राई के रेस्ट हाऊस में ठहरे हुए थे। उन्होंने होटल से खाना व नाश्ता के बिल पास होने के लिए फाइल डीसी कार्यालय भेजी थी। इस फाईल में एक बिल राई क्षेत्र के शराब ठेके का बिल नंबर 012734 मिलने से हड़कंप मच गया । 







इस बिल में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक राई क्षेत्र के शराब ठेके से बीयर और शराब खरीदी गई थी। बिल को विभाग के तीन अधिकारियों के द्वारा पास किए गए है। अधिकारी की तरफ से इन बिलों को पास कराने के लिए डीसी कार्यालय में जमा करवाया गया था। इसके साथ ही खाने के 31 अक्तूबर के 10597 रुपये और एक नवंबर के 21463 रुपये के बिल भी जमा करवाए गए हैं।







मामले के तूल पकड़ने पर बाल कल्याण परिषद की मानद सचिव रंजीता मेहता ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया था, जिसका पंचकूला के डीसीडब्ल्यू भगत सिंह दलाल को अध्यक्ष बनाया गया और उनके साथ पानीपत की डीसीडब्ल्यू ऋतु राठी और जींद के डीसीडब्ल्यू अनिल सिंगला को सदस्य बनाया गया है। 






इस संबंध में जांच कमेटी से कर रही टीम से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस संबंध में मंगलवार को भी जांच की जाएगी और शाम तक रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेज दी जाएगी। आगामी कार्रवाई मुख्यालय की तरफ से ही की जाएगी।






पंचकूला के डीसीडब्ल्यू भगत सिंह दलाल ने बताया कि मामले में गहनता से जांच कर व फाइलों को देखकर अपनी जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिसे मुख्यालय को सौंपा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |