रोहतक जिले के गांव में घर के सामने खेल रहे मासूम बच्चे की पिक अप गाड़ी की टक्कर से मौत !
Haryana Rohtak news An innocent child playing in front of the house in the village of Rohtak district died due to a collision with a pick-up vehicle.
तहलका न्यूज रोहतक
रोहतक जिले के पिलाना गांव में एक मासूम बच्चा अपने घर के सामने गली में खेल रहा था कि गली में एक पिकअप गाड़ी आई और बच्चे को कुचलते हुए गाड़ी चालक फरार हो गया। गाड़ी के नीचे आने से बच्चे की मौत हो गई जिसके कारण परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में गांव पिलाना निवासी मुकेश ने बताया कि उसके 4 लड़की और एक लड़का है। वह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का गुजर बसर करता है। उसका तीन वर्षीय बेटा आयुष घर के सामने गली में खेल रहा था और वो गौद में एक लड़की को लिए हुए था। मुकेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब आयुष गली में खेल रहा था तो एक पिकअप गाड़ी चालक तेज रफ्तार लापरवाही से गाड़ी को चलाता हुआ या उसके लड़के को टक्कर मार दी। जिसके कारण उसका लड़का आयुष जमीन पर गिर गया और गाड़ी का पहिया उसके सिर पर से गुजर गया। तुरंत ही वो और उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि आयुष लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। आयुष को लेकर अस्पताल में पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी अश्वनी ने बताया कि मृतक बच्चे के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए पिक अप गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks