अंडर एज ड्राइविंग करने वालों पर हांसी यातायात पुलिस ने कसा शिकंजा | ट्रैफिक पुलिस ने काटे चालान |
तहलका न्यूज हांसी / सुनील कोहाड़
हांसी पुलिस अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अनेक कारगर कदम उठाए हुए हैं इसी के तहत हांसी की ट्रेफिक पुलिस ने यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रशस्ति कर दी है इसके तहत पुलिस ने वाहन चला रहे छोटी आयु के नवयुवकों के चालान किए हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अक्सर देखने में आता है कि काफी छोटी उम्र के बच्चे दुपहिया वाहन चलाते रहते हैं जिसके कारण आए दिन हादसे भी हो जाते हैं। बार बार पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद भी जब यह बच्चे और उनके अभिभावक इस से बाज नहीं आए तो पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अंडर एज वाहन चलाने वालों पर हांसी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस द्वारा अंडर ऐज वाहन चलाने वालों के 6 के चालान किए हैं ।
पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत ने आम जनता से व बच्चों के माता-पिता से अपील की है कि अपने बच्चों को अंडर ऐज कोई भी वाहन न चलाने दें। क्योंकि यह कानूनी अपराध है और जागरूकता के भाव में आए दिन हादसे होते रहते हैं जिससे बेकसूर लोगों की जान पर आफत बन जाती है। क्योंकि अंडर ऐज बच्चों को ट्रैफिक नियमों व वाहन चलाने की सही जानकारी नहीं होती। जिससे वह खुद भी हादसे का शिकार हो सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks