रंजिशन जान से मारने की नीयत से गोली मारने के मामले में आरोपित गिरफ्तार दो दिन के पुलिस रिमांड पर !
Hisar news Accused arrested for shooting with intent to kill Ranjishan
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
थाना एचटीएम पुलिस ने रंजिशन शिव नगर हिसार निवासी सौरभ पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल, गाड़ी, बाइक बरामद करने सहित उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि थाना एचटीएम हिसार में सूचना प्राप्त हुई कि प्रवीन कुमार वासी 12 क्वार्टर रोड हिसार लड़ाई झगडे में गोली लगने के कारण सिविल अस्पताल में भर्ती है। सूचना पर सिविल अस्पताल पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि वह इलाज के लिए सपरा अस्पताल चला गया है। सपरा अस्पताल पहुंची पुलिस टीम को शिव नगर हिसार निवासी सौरभ ने शिकायत दी कि वह बिल्डिंग मैटीरियल का काम करता है। 04.11.2022 की रात्रि को वह अपने दोस्त प्रवीन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार हो काली देवी मंदिर से प्रवीन के घर जा रहे थे। योग स्कूल के पास एक बरेजा गाड़ी और मोटरसाइकिल पर आए व्यक्तियों ने उन दोनो पर हमला कर रॉड से चोटे मारी। मोका देख कर सौरभ वहा से भाग गया। गाड़ी और। गाड़ी और मोटरसाइकिल में आए व्यक्तियों ने प्रवीन को गोली मारी जो प्रवीन के पैरो में लगी। गोली की आवाज से मोका पर भीड़ इकट्ठी होते देख वे सभी आइंदा दिखने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहा से भाग गए।
सहायक उप निरीक्षक अजय ने बताया कि सौरभ द्वारा दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपी शिव नगर हिसार निवासी संदीप को गिरफ्तार किया गया। वारदात से लगभग 25 दिन पहले शिकायतकर्ता सौरभ और प्रवीन ने संदीप के घर पर जाकर उसकी गाड़ी तोड़ी और संदीप के पिता के साथ गली गलोच किए थे। उसी की रंजिश में संदीप ने अपने साथियों सहित शिकायतकर्ता सौरभ और प्रवीन पर जानलेवा हमला कर गोलियां चलाईं थी। आरोपित से पूछताछ जारी है आरोपित को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बाकी आरोपितों की तलाश जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks