स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले में अवैध पिस्तौल सहित एक युवक काबू !

Hisar news A youth arrested with illegal pistol


तहलका न्यूज़ हिसार / सुनील कोहाड़ 

        पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालो पर कार्रवाई करते हुए थाना आदमपुर पुलिस ने अग्रोहा बाईपास गांव आदमपुर से एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। आरोपित युवक से पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपित इस अवैध पिस्तौल को ₹25000 में खरीद कर लाया था और किसी अन्य युवक को देना था।






       उप निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस टीम गस्त के दौरान अग्रोहा बायपास गांव आदमपुर मौजूद थी कि उसी समय अग्रोहा की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देख वापस मुड़ तेजी से जाने लगा। जिसे शक के आधार पर काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गांव सदलपुर निवासी राजेश उर्फ डायमंड बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर राजेश उर्फ डायमंड के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल 32 बोर बरामद हुआ। बरामद अवैध पिस्तौल को पुलिस ने कब्जे में लेकर राजेश उर्फ डायमंड के खिलाफ थाना आदमपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।






     पुलिस टीम द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित से बरामद अवैध पिस्तौल असरावा गांव में एक युवक से 25 हजार रुपए में खरीद कर लाया था व इसे आगे किसी अन्य व्यक्ति को देना था। आरोपित को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |