स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

लड़ाई झगड़ा कर जानलेवा हमला करने के मामले में सदर थाना पुलिस हांसी ने किया गिरफ्तार !

 crime news Hansi Today 



तहलका न्यूज हिसार : सुनील कोहाड़

हांसी के नजदीकी गांव में एक युवक के साथ लड़ाई झगड़ा कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। 







पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हांसी सदर थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर के अंकित ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव कुंवारी निवासी साहिल के साथ लड़ाई झगड़ा कर जानलेवा हमला कर दिया था। सदर थाना पुलिस ने साहिल के बयान पर अंकित सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ‌‌‌इस मामले में एक आरोपित को पहले ही पकड़ कर जेल भेज चुकी है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |