ट्रैफिक पुलिस हांसी के इस कदम से हुड़दंग बाजी करने वालों में मचा हड़कंप !
Haryana news This move of the traffic police Hansi created a stir among the hooligans.
ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने व स्कूटी पर सायरन बजाने के मामले में काटे 52500 रुपये के चालान व किये इंपाउंड ।
तहलका न्यूज हांसी / सुनील कोहाड़
हांसी पुलिस ने पटाखे फोड़ने वाले बुलेट मोटरसाइकिल व शहर में सायरन बजा कर दहशत फैलाने के मामले में एक स्कूटी का चालान किया गया हैं। पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत ने आमजन की मांग पर पटाखे बजाने वाले बुलेट बाइक के ट्रैफिक पुलिस को चालान काटने के आदेश दिए हुए है। पुलिस के इस रुख के बाद हुड़दंग बाजी करने वाले शरारती तत्वों में हड़कंप मच गया है। पुलिस इन को किसी भी सूरत में छोड़ने वाली नहीं है।
प्रबन्धक अफसर थाना यातायात ने बताया कि आज एक बुलेट मोटरसाइकिल पटाखे वाला तथा एक स्कूटी जिसके ऊपर पुलिस का सायरन लगा हुआ था। जिस पर दोनों को बुलेट मोटरसाइकिल पर ₹20 हजार रुपए का चालान व स्कूटी का 32 हजार 500 रुपये का चालान करके दोनों वाहनों को इंपाउंड कर दिया गया है ।
ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि हांसी एसपी नितिका गहलोत के आदेश पर शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पटाखे बजाने वाले बुलेट बाइकों के विशेषकर चालान किए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है कि पटाखे बजाने वाले बुलेट बाइक के हर रोज चालान काटे जाएंगे ताकि आमजन को कोई परेशानी ना हो। आगामी आदेशों तक यह अभियान जारी है। वही बुलेट बाइक के चालको को चेतावनी दी है की वह अपने बुलेट बाइक पर पटाखे वाला साइलेंसर लगाना छोड़ दे।
पुलिस अधीक्षक ने बुलेट बाइक के चालान करने पर नगद इनाम देने की घोषणा भी की थी। ताकि पुलिस व आमजन ज्यादा से ज्यादा जागरूक होकर बुलेट बाइक के खिलाफ चालान करवा सके।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks