स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

डेढ़ साल बाद सुलझी जींद जिले में हुई फतेहाबाद जिले के व्यक्ति की हत्या की गुत्थी, पांच गिरफ्तार !

 Haryana news After a year and a half, the murder of a person from Fatehabad district was solved in Jind district, five arrested



तहलका न्यूज जींद / सुनील कोहाड़ 

काफी ब्लाइंड मर्डर या ब्लाइंड वारदातें पुलिस के लिए सिर दर्द बन जाते हैं। ‌ क्योंकि ऐसे मामलों में पुलिस को ना ही तो पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई पुख्ता सबूत मिलते है और ना ही कहीं से कोई सबूत हासिल होता है ऐसे में पुलिस केवल हवा में ही तीर चलाती रहती है और जिसके कारण काफी वारदातें अनसुलझी रह जाती हैं। लेकिन पुलिस अपना पसीना बहाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती। जींद जिले के गांव हरनामपुरा में शराब ठेके पर कार्यरत करिंदे की  हत्या के मामले में पुलिस ने करीब डेढ़ साल बाद पांच आरोपितों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए पांचों आरोपितों को अदालत में पेश किया । जहां से दो को जेल भेज दिया गया। जबकि तीन को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 




आपको बता दें कि टोहाना की गीता कालोनी निवासी मृतक के पुत्र बजरंग ने एक नवंबर को पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसके पिता लक्ष्मीनारायण गांव हरनामपुरा में शराब ठेके पर काम करते थे। 31 अक्टूबर की रात को उसका पिता शराब ठेके पर ही मौजूद था। उस समय कुछ व्यक्ति वहां आए और उनके पिता को लाठी-डंडों से पीटकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मीनारायण को अग्रोहा पीजीआई दाखिल करवाया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सदर थाना नरवाना ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।





हरनामपुरा में शराब ठेका के करिंदे की नवंबर 2021 में‌ लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले को जिला पुलिस ने सुलझा लिया है। सीआईए स्टाफ इंचार्ज निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल जींद की मदद से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें धमतान साहिब निवासी राजीव उर्फ गांधी और अजय उर्फ बिहारी को भेज दिया है जबकि अन्य आरोपित धमतान साहिब निवासी गुलाब उर्फ दुधिया, मनीष उर्फ बच्ची और जिला संगरूर के गांव दड़बा निवासी गुरु सेवक को एक दिन रिमांड पर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |