स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

महम चौबीसी के गांव बलंभा के छात्र पर रोहतक में बाइक सवार युवकों ने किया हमला !

 Haryana news Bike riding youths attacked a student of Maham Chaubisi village in Rohtak


तहलका न्यूज़ रोहतक


 रोहतक के नेकी राम कॉलेज का छात्र स्कूटी पर सवार होकर शीला बाईपास की तरफ जा रहा था कि रास्ते में बाइक और स्कूटी पर सवार होकर आए युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही छात्र के मौके पर पहुंचे और उसे उनके चुंगल से छुड़वाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 







पुलिस को दी शिकायत में महम चौबीसी के गांव बलंभा निवासी सागर ने बताया कि वो नेकी राम कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान में एमए कर रहा है। तीन फरवरी को शाम करीब साढ़े पांच बजे पालिका बाजार से स्कूटी पर सवार होकर शीला बाईपास की तरफ ओर जा रहा था कि स्कूटी व बाइक पर सवार होकर आए पांच युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। पांचों ने डंडे व बिंडो से हमला कर दिया। इसकी सूचना जैसे ही उसके दोस्तों को लगी तो उसका दोस्त मोहित व सुरेंद्र वहां पर पहुंचकर उसे उनके चुंगल से छुड़वाया। उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उसे नहीं पता युवकों ने उस पर क्यों हमला किया है। हमलावर  पांच युवकों में से दो को वो जानता है। उनमें से एक युवक का नाम हैप्पी है जबकि दूसरे का नाम साहिल है। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। घायल‌ युवक ने ये नहीं बताया कि हमलावर युवकों से उसकी क्या रंजिश थी। अब आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही असल कारणों का खुलासा होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |