स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रोहतक के गांव के कंप्यूटर सिखने जा रहे छात्र पर चाकू से हमला !

Haryana news Rohtak village student going to learn computer attacked with knife


तहलका न्यूज रोहतक

गांव का भाईचारा मजबूत बना जाता है लेकिन राजनीति के चक्कर में आज गांव के भाईचारे में भी रंजिश की बू आने लगी है। चुनावी रंजिश के चलते गांव काहनी के छात्र पर उसके ही गांव के 2 युवकों ने चाकू से हमला करने का मामला संज्ञान में आया है। ‌सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।






 रोहतक जिले के गांव काहनी निवासी निशांत ने पुलिस को दी शिकायत शिकायत में बताया कि वो रोहतक शहर में कंप्यूटर सिखने के लिए हर रोज आता जाता है। छह फरवरी को रोहतक जाने के लिए वो गांव के बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसके ही गांव का विनय प्रताप व ऊनसपाल आए और दोनों उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो विनय प्रताप ने चाकू से कान के पीछे वार कर दिया। इसके बाद ऊनसपाल ने मुंह पर डंडे से वार किए। उसके पिता व अन्य ग्रामीण झगड़े की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और बीच बचाव करवाया। आरोपित युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |