स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कुमारी शैलजा की कोठी के पास युवक पर चाकू से हमला | एटीएम से पैसे निकालकर जाते समय बाइक सवार युवकों ने किया हमला |

 Haryana Hisar news Youth attacked with knife near Kumari Selja's Kothi



तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़


डाबड़ा चौंक के नजदीक तिकौना पार्क के पास एक युवक पर पांच युवकों ने मारपीट की और चाकू मारकर मौके से भाग गए। चाकू युवक की पीठ में रीड की हड्डी के पास लगा है। गंभीर रूप से घायल युवक को हिसार के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 







मिली जानकारी के अनुसार तिकौना पार्क हिसार निवासी मोहित अपने दोस्त के साथ एटीएम से पैसे निकलवा कर हिसार के डाबडा चौक पर निरकांरी भवन के पास पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा की कोठी के नजदीक बाईकों पर सवार होकर आए कुछ युवाओं ने मोहित के साथ मारपीट करने लगे। मोहित उनसे बचने के लिए सड़क पर खुब दोड़ा। लेकिन युवकों ने उसका पीछा करते हुए उससे लगातार मारपीट करते रहे और उसकी पीठ में चाकू मारकर मौके से भाग गए। चाकू लगने से वो घायल हो गया और चाकू उसकी पीठ में रीड की हड्डी के पास लगा हुआ बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं। 







एटीएम से पैसे निकालने के बाद दोस्त के साथ जा रहे युवक से मारपीट का वीडियो वायरल 

ये पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि तीन बाइक पर सवार होकर पांच युवक आए और मोहित पर हमला करने लगे। उनसे बचने के लिए मोहित सड़क पर दौड़ता है, लेकिन हमलावर युवक उसका पीछा करते हुए उससे मारपीट कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |