हिसार चंडीगढ़ मार्ग बंद करने को लेकर पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों में तनातनी, डिप्टी सीएम ने नहीं उठाया JJP MLA सिहाग का फोन |
Hindi news haryana Hisar news Tension between the police administration and the villagers regarding the closure of the Hisar Chandigarh road, Jogi Ram Sihag said that the deputy CM did not pick up the call twice.
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
मुझे इस बात की तकलीफ है कि कल से फोन कर रहा हूं, लेकिन मेरे फोन का जवाब नहीं आ रहा। यह भी अच्छी बात नहीं है। मैने डीसी को फोन किया कि प्रशासन खड़ा है, कोई कार्रवाई न करना। उक्त शब्द बरवाला के विधायक जोगी राम सिहाग ने ग्रामीणों को समर्थन देते हुए कहे। वीरवार को प्रशासन पुलिस बल के साथ हिसार चंडीगढ़ मार्ग के एयरपोर्ट से गुजरने वाले वैकल्पिक मार्ग को बंद करने पहुंचा था तो ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। रास्ते को बंद करने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। इसकी सूचना मिलते ही बरवाला के विधायक जोगी राम सिहाग भी मौके पर पहुंच गए।
हिसार में ग्रामीण और पुलिस प्रशासन आमने सामने, विधायक का फोन नहीं उठाया डिप्टी सीएम ने, विधायक बोला ये अच्छी बात नहीं !
बिना किसी वैकल्पिक मार्ग के इस मार्ग को प्रशासन ने मिट्टी डालकर व बेरिकेट्स लगाकर बंद कर दिया था लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ते को खोल दिया। उस दिन से ग्रामीण धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों के समर्थन में तलवंडी राणा के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। वहीं पुलिस कोई कारवाई न कर दे इसके लिए आसपास के ग्रामीण भी धरना स्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस प्रशासन को वापस लौटना पड़ा।
ग्रामीणों के धरने पर पहुंचे विधायक जोगीराम सिहाग ने कहा कि प्रशासन ने कल भी रास्ता बंद करने की कोशिश की थी, लेकिन आप लोगों ने कार्रवाई नहीं होने दी। कल भी और आज भी मैंने डीसी से बात की और कहा कि जब तक सरकार से बात नहीं होती तब तक रास्ता बंद न किया जाए।
विधायक जोगी राम सिहाग ने कहा कि मेरी खुद की सोच है कि जब तक ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्ता न मिले, तब तक यह रास्ता बंद नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला हमारे नेता है, उनके पास दो बार फोन कर चुका हूं लेकिन मेरा फोन नहीं उठाया। मुझे इस बात की तकलीफ है कि कल से फोन कर रहा हूं, लेकिन मेरे फोन का जवाब नहीं आ रहा। अब ये मामला मुख्यमंत्री के सामने उठाऊंगा।
बरवाला रोड़ बचाओ संघर्ष समिति ने कहा है कि जब तक छोटे रास्ते का इंतजाम नहीं किया जाता, तब तक इस रास्ते को बंद नहीं करने देंगे। रास्ता बंद होने के कारण उनके गांव जाने के लिए 20 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks