महिला के साथ फोन पर गली गलोच कर परेशान करने, बदनामी का डर दिखाने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
साइबर थाना हिसार पुलिस ने महिला के साथ फोन पर गली गलोच कर परेशान करने, बदनामी का डर दिखाने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों नयागांव हिसार निवासी सुखदेव, दीपक और पाबड़ा निवासी सोनू को थाना अग्रोहा में आईपीसी की धारा 201/500/506/509/34 और IT एक्ट के तहत अंकित अभियोग संख्या 525 दिनाक 14.12.2022 में गिरफ्तार किए गए है।
साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी सुखदेव आजाद नगर हिसार स्थित एक सेंटर में होटल मैनेजमेंट का कोर्स करता था। आरोपी के साथ एक महिला भी वहा कोर्स करती थी। आरोपी व महिला की आपस में कोर्स से संबंधित बातचीत होती थी। आरोपी सुखदेव ने महिला को शादी के लिए प्रपोज किया और शादी न करने की सूरत में परिवार को जान से मारने व महिला की फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। आरोपी सुखदेव महिला के भाई के पास अलग अलग नंबरों से फोन करता और अपने दोस्त दीपक व सोनू से भी फोन करवाता। दीपक और सोनू ने अपने अपने फोन से उक्त महिला व उसके भाई को फोन किए थे। दीपक ने मोबाइल से आरोपी सुखदेव की वीडियो बनाई और महिला के भाई के व्हाट्सएप पर भेज दी जिसमे आरोपी सुखदेव ने आपत्तिजनक शब्दो का प्रयोग किया और महिला के परिवार जनों को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस टीम ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोबाइल फोन बरामद किए है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि थाना अग्रोहा में एक महिला ने अलग अलग नंबरों से फोन करने, वीडियो रिकॉर्डिग भेज बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देने के बारे में शिकायत दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks