Surya Namaskar : पुलिस लाइन में हिसार पुलिस के कर्मचारियों ने किया सूर्य नमस्कार |
तहलका न्यूज हिसार
पुलिस अधीक्षक हिसार लोकेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान के तहत आज जिला पुलिस लाइन हिसार में हिसार पुलिस के जवानों ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया I
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में "मातृ वंदना राष्ट्र वंदना" अभियान के अंतर्गत 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला पुलिस लाइन हिसार में पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में 7 फरवरी से 12 फरवरी तक हरियाणा योग व आयुष विभाग के योग शिक्षको द्वारा पुलिस कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार करवाया जा रहा है। योगासन के माध्यम से फिटनेस की संस्कृति बनाने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 75 लाख सूर्य नमस्कार कार्यक्रम शुरू किया है। सूर्य नमस्कार योग प्रतिरक्षा में सुधार और जीवन शक्ति में वृद्धि लाता है, सूर्य नमस्कार योग का मूल रूप है। यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है कि प्रतिरक्षा में सुधार और जीवन शक्ति में वृद्धि लाता है। सूर्य नमस्कार पूरे शरीर की ताकत में सुधार करता है, सहनशक्ति का निर्माण करता है और लचीलेपन का विकास करता है। यह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए फायदेमंद होगा।
आज के सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में हरियाणा योग विभाग से प्रशिक्षक बिजेंद्र और विनोद, हरियाणा पतंजलि टीम ने पुलिस अधिकारियो और कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण दिया। इस कार्यक्रम में जिला पुलिस हिसार के कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks