गैंगस्टर काला बडाला हत्याकांड में एक आरोपित गिरफ्तार | पुलिस रिमांड में खोलेगा राज |
Haryana Hansi news One accused arrested in gangster Kala Badala murder case
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
एसआईटी की टीम ने इंस्पेक्टर पवित्र कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रदीप और काला बडाला की हत्या करने के मामले में एक आरोपित को पढ़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज
हांसी पुलिस द्वारा गैंगस्टर प्रदीप उर्फ काला बडाला हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए इंस्पेक्टर पवित्र कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक और आरोपित को रामपुरा बस स्टैंड से पकड़ने में सफलता हासिल की है जिसकी पहचान अनिपुरा निवासी विकास के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया और 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार गाड़ी बरामद करने सहित अन्य आरोपों के बारे में पूछताछ कर सबूत जुटाए जाएंगे। इस मामले के अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
गौरतलब है कि गैंगस्टर काला बडाला की 17 जनवरी को बस स्टैंड के पास उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वो अपने दो साथियों के साथ गाड़ी में सवार होकर हंसी आ रहा था कि रास्ते में बदमाशों ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी थी और भयंकर काला बड़ा को मौत के घाट उतार दिया था। जबकि उसके 2 साथी उनसे जान बचाने में कामयाब हो गए थे। इस मामले में तीन आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks