जान दे देंगे लेकिन रोड बंद नहीं होने देंगे | ग्रामीणों के विरोध के चलते रात के अंधेरे में प्रशासन ने किया रोड़ बंद ! अब ग्रामीण क्या करेंगे ?
Haryana news Will die but will not let the road be closed
आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हिसार से उकलाना, नरवाना, टोहाना व चंडीगढ़ का बढ़ेगा कम से कम बीस रुपये किराया |
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार एयरपोर्ट चौक से तलवंडी राणा जाने वाले वैकल्पिक रास्ते को पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार की आधी रात करीब एक बजे गुपचुप तरीके से खुदवा कर बंद कर दिया। इसके विरोध में सुबह तलवंडी राणा में ग्रामीण इक्ट्ठे हो गए। ग्रामीणों की संख्या को देखकर डीएसपी कप्तान सिंह भी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके कारण घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
आधा दर्जन गांवों में नहीं खुली दुकानें, स्कूल एवं अन्य संस्थान:
जिला प्रशासन की मनमानी से परेशान आधा दर्जन से अधिक गांवों में किसी भी प्रकार की दुकाने नहीं खुली। तलवंडी राणा, जुगलान, धिकताना, धान्सू, बुगाणा एवं खेड़ी बर्की में वीरवार को अपनी दुकाने, स्कूल एवं सभी प्रकार के संस्थान बंद रखे। इस दौरान दूध तक की छुट्टी रही। इन गांवों के लोगों का कहना है कि चाहे कुछ भी हो जाए, बिना स्थाई रोड़ दिए यदि उनका रास्ता रोका गया तो वो इसका हर हाल में ओर हर कीमत पर विरोध करेंगे।इन जगहों पर खुदवा कर बंद किया रास्ता
हिसार तलवंडी राणा रोड पर प्रशासन ने एक जगह गैस एजेंसी के पास धांसू रोड और दूसरा एयरपोर्ट की पट्टी के पास जहां पर अभी सीमेंटड दीवार बनाई गई थी, वहां पर रोड को खोद दिया। इस बात की भनक ग्रामीणों को उस समय लगी, जब वे करीब रात 1 बजे अपने घरों को वापस जाने लगे। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीण नाराज हो गए।हर घर से एक सदस्य:
तलवंडी राणा के सभी लोगों ने राजनीति व सभी विवादों को दर किनारे करते हुए प्रत्येक घर से एक व्यक्ति इस धरने पर भेजने का निर्णय लिया गया। वीरवार से मामले के समाधान न होने तक प्रत्येक घर से एक सदस्य धरने पर बैठेगा।ग्रामीण बोले प्रशासन ने दिया घटिया सोच का परिचय
ग्रामीणों ने कहा कि यदि पुलिस ने जेसीबी से रोड खुदवा दिया तो जेसीबी से इसे ठीक भी किया जा सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार और प्रशासन ने यह काम करके घटिया सोच को उजागर कर दिया। अब हम पीछे नहीं हटेंगे और रोड लेकर रहेंगे। सरकार घबराई हुई है। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रोड बंद होने के कारण रात को वाहन चालकों को बीच रास्ते से वापस आकर दूसरा रास्ता अपनाकर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।किसान यूनियन से मांगा सहयोग:-
तलवंडी राणा माईनर से एयरपोर्ट की दीवार के साथ कम दूरी रोड बनवाने लिए एवं इस संघर्ष को लंबा चलाने के लिए ग्रामीणों ने शुक्रवार से किसान यूनियन एवं दूसरे संगठनों से सहयोग मांगा है। ग्रामीणों के अनुसार इस मामले में ग्रामीणों का एक दल अलग-अलग सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से मिलेगा।किस क्षेत्र की बढ़ी कितनी दूरी
तलवंडी राणा - 8 किलोमीटर : 30 किलोमीटर मीटरजुगलान - 12 किलोमीटर: 32 किलोमीटर
धान्सू - 9 किलोमीटर : 27 किलोमीटर
धिकताना - 15 : 38 किलोमीटर
बहबलपुर - 15 किलोमीटर: 38 किलोमीटर
खेड़ी बर्की - 20 किलोमीटर: 44 किलोमीटर
बुगाना - 20 किलोमीटर: 44 किलोमीटर
राजली - 21 किलोमीटर: 45 किलोमीटर
ढाणी गारण - 27 किलोमीटर: 49 किलोमीटर
ढाणी खानबहादुर - 29 किलोमीटर: 51 किलोमीटर
बरवाला - 29 किलोमीटर: 52 किलोमीटर
उकलाना - 60 किलोमीटर : 82 किलोमीटर
नरवाना- 76 किलोमीटर: 98 किलोमीटर
चण्डीगढ़- 246 किलोमीटर: 268 किलोमीटर

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks