स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

लक्ष्य पब्लिक स्कूल धांसू के 400 विद्यार्थियों ने लिया ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता में हिस्सा !

Haryana Hisar news Students of Lakshya Public School Dhansu took part in 'Know Haryana' competition




तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ 


 हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी संस्कृति व सभ्यता का ज्ञान होना चाहिए। जिससे कि वह अपने गौरवशाली इतिहास को जान कर सुनहरे भविष्य की रूपरेखा तैयार कर सके। यह कहना है लक्ष्य पब्लिक स्कूल धान्स के निदेशक रामनिवास वर्मा का। वे वीरवार को स्कूल में आयोजित बहुआयामी प्रतियोगिता ‘हरियाणा को जानो’ के अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। 









प्रत्येक विद्यार्थी को होना चाहिए अपनी संस्कृति का ज्ञान: रामनिवास वर्मा
इस अवसर पर बोलते हुए लक्ष्य पब्लिक स्कूल के निदेशक रामनिवास वर्मा ने कहा कि ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता वास्तव में दूसरों प्रतियोगिताओं से अलग है। इसमें प्रदेश से जुड़ी तमाम जानकारियों को समायोजित किया गया है। उनके अनुसार इस प्रतियोगिता से जहां विद्यार्थी प्रदेश के इतिहास से रूबरू होंगे, वहीं भविष्य में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को बौद्धिक विकास भी होगा। साथ ही वे हरियाणवी शब्दावली व संस्कृति के प्रत्येक पहलुओं को भी नजदीक से जान पाएंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भरी जाने वाली ओएमआर शीट भरने का तरीका भी समझाया गया। 














प्रतियोगी परीक्षाओं में भी विद्यार्थियों को होगा बड़ा लाभ


स्कूल के प्राचार्य भीम शर्मा के अनुसार ‘हरियाणा को जानो प्रतियोगिता’ में कक्षा तीन से 12वीं तक अलग-अलग चार ग्रुपों में हुई इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को 50 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्नों का हल करने के लिए 40 मिनट का समय दिया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा के दोनों विकल्पों का समय दिया गया। इस दौरान लिखित एवं मौखिक दोनों रूपों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान लक्ष्य पब्लिक स्कूल के प्राचार्य भीम सिंह शर्मा, सह-निदेशक रमेश वर्मा, रतना वर्मा, वाइस प्रिंसिपल राजबाला शर्मा, सुमन सांगा, जुगबीर शर्मा, कृष्ण बालन सहित कई इस दौरान मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |