स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

घर में चल रही थी शादी की तैयारी, एक पत्र से फैली सनसनी, परिवार में दहशत !

 Preparations for marriage were going on in the house, sensation spread through a letter, panic in the family


तहलका न्यूज पानीपत


पानीपत जिले के ददलाना गांव में शादी की तैयारियां चल रही थी और घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे। क्योंकि 15 फरवरी को लड़के की बारात में जाने के उत्साह को लेकर सब खुशी-खुशी काम में लगे हुए थे। इसी दौरान रात को दूल्हे के भाई के पास एक पत्र आया जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन परिवार सदमे में है कि आखिर कर शादी से ठीक पहले उन्हें परिवार सहित घर में घुसकर जान से मारने की धमकी क्यों और किसने दी है। 






गांव ददलाना निवासी रवि कुमार राणा ने बताया कि उसके छोटे भाई रजत की 15 फरवरी को शादी है। शादी की तैयारियों में पूरा परिवार व रिश्तेदार लगे हुए हैं। आठ फरवरी को रात करीब साढ़े आठ बजे बजे घर पर उसके परिचित हेमंत यादव व शैलेश जोकि टूजी एथनॉल प्लांट रिफाइनरी में काम करते हैं। उन्होंने घर के बाहर आकर आवाज लगाई। उसके बाहर आने के बाद हेमंत यादव ने उसको एक चिट्ठी देते हुए कहा कि उन्हें रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने यह चिट्ठी तुम्हें देने के लिए दी है। दोनों युवक नकाब पहने हुए थे और वो लोकल भाषा ही बोल रहे थे। 






रवि राणा ने बताया कि जब उसने चिट्ठी की लिफ़ाफ़ा खोलकर पढ़ी तो उसके होश उड़ गए क्योंकि इस पत्र में उसे उसके भाई रजत उसकी मां मुंदरी को घर में घुसकर गोली मारने की खुली धमकी दी गई थी। रवि राणा ने आगे यह नहीं बताया कि किस रंजिश के तहत उनको यह धमकी भरा पत्र और धमकी दी गई है। पत्र के लिफाफे के ऊपर रजत राणा नाम लिखा हुआ था और टाउनशिप रोड़ ददलाना गांव अंकित है। पूरा पत्र हिंदी टाइपिंग के द्वारा लिखा गया था ताकि कोई किसी की लिखावट को पहचान ना सके।








राणा ने बताया कि उसके भाई रजत की बरात यमुनानगर जाएगी और इस पत्र के बाद पूरा परिवार सहमा हुआ है कि आखिर कर किस रंजिश के तहत उन्हें धमकी दी गई है अब सवाल उठता है कि क्या रजत का कोई प्रेम-प्रसंग का मामला है या फिर कोई अन्य कारण है यह सभी पुलिस डांस का विषय है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ पाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |