स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद जिले के गांव आई लुटेरी दुल्हन | ससुराल वालों को बेसुध कर फरार | पड़ोसी नहीं आते तो घट सकती थी बड़ी वारदात |

The robber bride who came to the village of Jind district absconded leaving her in-laws unconscious


तहलका न्यूज जींद / सुनील कोहाड़ 

जींद जिले के पिल्लूखेड़ा उत्तराखंड से शादी करके लाई गई दुल्हन शादी के 5 दिन बाद ही अपने पति सास-ससुर सहित अन्य को बेसुध कर अपनी मां और भाई के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे रही थी कि पड़ोसियों को लग गई, तो वह मौके से फरार हो गए। विशुद्ध परिजनों को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





जींद के भटनागर कॉलोनी निवासी धनवंति ने बताया कि उसके भाई पिल्लूखेड़ा निवासी सुरेश ने 3 फरवरी को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी गीता के साथ शादी कर घर लेकर आए थे। शादी के कारण वह भी अपने मायके पिल्लू खेड़ा आई हुई थी। 8 फरवरी की शाम को गीता की मां भाई और एक कार चालक जो उनका रिश्तेदार बाजार जा रहा था उनके घर पर आए। उन्होंने उनको अपने रिश्तेदार समझकर खुब आव भगत की। गीता ने उनकी पहचान अपनी मां ओमपति, भाई लक्की और कार चालक रिश्तेदार मनोज के रूप में बताई। 







घर वालों को बेसुध कर लूट की वारदात को दे रहे थे अंजाम, पड़ोसियों को देखते ही गाड़ी छोड़ हुए फरार ।

धनवंति ने बताया कि रात को उन्हें बैठक ( कमरों ) में सुला दिया। वह अपने चाचा इंद्र के घर पर मिलने के लिए चली गई। कुछ देर बाद जब घर वापस आई तो देखा कि उसका भाई सुरेश, माता खजानी और पिता वेद सिंह सो रहे थे। उसने तीनों को उठाया तो वे नहीं उठे। आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी भाभी गीता उर्फ मीना कुमारी और उत्तराखंड से आए उसके भाई, मां और कार चालक मनोज  बैठक में नहीं मिले। जब उसने झांक कर देखा तो वे सभी पीछे कमरे में लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे। वो तुरंत ही अपने चाचा इंद्र व अन्य घर के पड़ोसियों को बुलाकर लाई और उन्हें काबू करने की कोशिश की। लेकिन वो चारों अंधेरे का फायदा उठाते हुए गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। इतना सब कुछ होने के बाद भी उनके घरवाले बेसुध ही रहे। उनको तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।




इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम का गहनता से निरीक्षण कर परिजनों के बयान पर पुलिस ने गीता उर्फ मीना कुमारी, लक्की, ओमवती और मनोज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |