HBSE exam : बोर्ड परीक्षाओं में इस बार परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा, परीक्षार्थियों पर नजर रखेगी तीसरी आंख !
तहलका न्यूज हरियाणा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इन परीक्षाओं के लिए शिक्षा बोर्ड ने कड़े कदम उठाते हुए परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए इस बार तीसरी आंख का सहारा लेने का फरमान जारी कर दिया है। इसके लिए शिक्षा बोर्ड की तरफ से उन स्कूलों को पत्र जारी कर दिया गया है जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के सचिव कृष्ण कुमार द्वारा उन परीक्षा केंद्र बनाए जाने वाले स्कूलों को जारी पत्र में कहा है कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कम से कम 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की व्यवस्था की जाए। जिसका खर्च स्कूल प्रबंधक कमेटी, स्कूल संचालक, या ग्राम पंचायत वहन करेगी। जारी पत्र में उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरा कम से कम दो मैगा पिक्सल का होना चाहिए। इसके अलावा डीवीआर और एलईडी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा के दौरान सभी कैमरे ऑनलाइन काम करने चाहिए।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर लगेंगे इतने कैमरे
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव ने कहा कि नकल रहित परीक्षा के लिए 16 CCTV कैमरे व अन्य सामान की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए। ताकि परीक्षा के दौरान कोई भी परेशानी न हो और परीक्षा का आयोजन सुचारू रूप से करवाया जा सके। स्कूल संचालक 17 फरवरी तक इसकी सूचना हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को ई-मेल के माध्यम से भी भेजनी सुनिश्चित करें।
परीक्षा केंद्र पर ऐसे लगेंगे CCTV कैमरे
एक CCTV कैमरा परीक्षा केंद्र के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम या केंद्र अधीक्षक के कमरे में लगा होना चाहिए।
दै CCTV कैमरे ऐसे लगे हुए होने चाहिए कि विद्यालय परिसर को पूरा कवर किया जा सके।
इसके अलावा 13 CCTV कैमरे उन कमरों में लगे होने चाहिए, जहां पर परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की जानी है।
गौरतलब है कि शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा इससे पहले भी एक फरमान जारी किया गया है कि इस बार बोर्ड परीक्षा में बनाने के लिए प्रश्न पत्र के प्रत्येक पेज पर अलग अलग क्यूआर कोड अंकित होगा। अगर इसकी किसी ने फोटो उतारने की कोशिश की यह फोटो सेट करने की कोशिश की तो तुरंत बोर्ड में मैसेज पहुंच जाएगा। क्यूआर कोड की मदद से शिक्षा बोर्ड के अधिकारी ऐसे छात्रों वह परीक्षा दे रहे कर्मचारियों पर नजर रखेगा जो हर बार परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक कर परीक्षा की गोपनीयता को ठेस पहुंचाते हैं। क्यूआर कोड की मदद से कोई पता चल जाएगा कि कौन सा प्रश्न पत्र कहां से और किसके द्वारा किस समय पर आउट किया गया है तथा किस मोबाइल फोन या फोटो स्सेट मशीन की मदद से उसके प्रिंट निकाल ले गए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks