स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

लड़कियों से मीटिंग करवाने का झांसा देकर नारनौंद हल्के के युवक से धोखाधड़ी करने के आरोप में फतेहाबाद जिले का एक गिरफ्तार ।

 Haryana news One arrested from Fatehabad district for cheating a young man of Narnaund constituency on the pretext of getting a meeting with girls



तहलका न्यूज हांसी / सुनील कोहाड़ 

धोखाधड़ी के मामलों पर रोकथाम लगाते हुए साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपित को लड़कियों से मीटिंग करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित युवक को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।‌







जिसने अपने साथी के साथ मिलकर शंकर वासी मदनहेडी को फोन करके लड़कियों से मीटिंग करवाने का झांसा व  लालच देकर क्यूआर कोड भेज कर 59650 का फ्रॉड किया था  पैसे खाते से निकाल कर धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से गहनता से पूछताछ की जाएगी व इसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी । गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान फतेहाबाद जिले के भूना थाना क्षेत्र के गांव जांडली कलां निवासी सचिन के रूप में हुई  ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |