टोयोटा ईटीओस गाड़ी से 74 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद | चालक पुलिस को चकमा देकर फरार |
Haryana Hisar news 74 kg of doda poppy recovered from Toyota Etos vehicle
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो कर कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की सीआईए टीम ने बालशमंद-डोबी रोड़ से एक टोयोटा ईटीओस गाड़ी को कब्जे में ले 74 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। गाड़ी चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया।
एएसआई इंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गस्त के दौरान आर्य नगर मोजूद थी कि उसी समय सूचना मिली कि खाबडा, जिला फतेहाबाद निवासी विनोद अपनी टोयोटा ईटीओस गाड़ी में भरी मात्रा में डोडा पोस्त लेकर राजस्थान से आ रहा है और अपने गांव खाबडा जायेगा। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के बालशमंद-डोबी रोड पर नाकाबंदी की। थोड़ी देर में एक टोयोटा ईटीओस गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तो पुलिस टीम को देखते ही चालक ने नाका तोड़ गाड़ी बांडाहेड़ी की तरफ एक गली में घुसा दी, जो आगे सरसों के खेत में चालक गाड़ी छोड़ कर सरसों के खेतो में भाग गया। पुलिस टीम ने टोयोटा ईटीओस गाड़ी कब्जे में ली।
नियमनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मोजुदगी में तलाशी लेने पर गाड़ी से प्लास्टिक के 4 कट्टो में डोडा पोस्त बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर कुल 74 किलोग्राम हुआ। बरामद कुल 74 किलोग्राम डोडा पोस्त और टोयोटा ईटीओस गाड़ी को कब्जा पुलिस लेकर खाबडा, जिला फतेहाबाद निवासी विकास के खिलाफ थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित किया गया है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks