स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में आठ साल की बच्ची से दरिंदगी | संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप !

 Haryana Hisar news There was a stir in Hisar after the dead body of an eight-year-old girl was found under suspicious circumstances.


दो बच्चों के पिता ने की मासूम बच्ची से दरिंदगी, कूड़े के ढ़ेर में पांव बंधा मिला शव



तहलका न्यूज हिसार : सुनील कोहाड़

  हिसार में ब्लू वर्ल्ड के पास कूड़े के ढेर में 8 साल की मासूम बच्ची का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, बच्ची के पांव बंधे हुए थे और इस बच्ची 2 दिन पहले ही कोई युवक अपने साथ भगाकर ले गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भिजवा कर आगामी कार्रवाई शुरू करती है।






हिसार के एक एरिया में रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह PG में खाना बनाने का कार्य करता है। 10 तारीख की शाम को खाना बनाने के लिए पीजी में गया हुआ था कि शाम 6:45 बजे उसकी पत्नी का फोन आया कि बेटी घर पर नहीं है और ना ही उसका कोई अता पता चल रहा है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा और अपने स्तर पर काफी जांच पड़ताल की लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।







सीसीटीवी फुटेज से खुला बंद दरवाजा 

पुलिस ने जब गहनता से जांच की  और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज हमारी तो सामने आया कि एक संदिग्ध युवक बच्ची को अपने साथ भगाकर ले जा रहा है । कैमरे की फुटेज की मदद से इस युवक की पहचान की गई और शक के आधार पर जब उसको हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने वारदात को कुबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर घटनास्थल पर ले गए। जहां से पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर लिया। बच्ची के दोनों पांव बंधे हुए थे और उसका शव कूड़े के ढेर में पड़ा हुआ था।




मासूम बच्ची से दरिंदगी कर सिर में ईंट मारकर हत्या 

नेपाली बच्ची के परिचितों ने बताया कि आठ साल की बच्ची को दो दिन पहले अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद  हत्या की गई है। आरोपित ने बच्ची के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी और अपने पाप छिपाने के लिए शव को जमीन में दबा दिया और उसके ऊपर से पत्ते डाले गए थे। बच्ची का शव अर्द्धनग्न हालत में मिलने से सनसनी फ़ैल गई । मासूम बच्ची के संवेदनशील पार्ट से खून बह रहा था और सिर व मुंह पर पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं। बच्ची के सिर में ईंट मारकर हत्या की वारदात को अंजाम देने का शक जाहिर किया जा रहा है।




अपहरण, कुकर्म, दुष्कर्म, हत्या, शव को खुर्द बुर्द करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज 

 शहर थाना पुलिस ने रविवार देर शाम बच्ची के शव को बरामद कर लिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित सुंदरनगर हिसार निवासी मोनू के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, कुकर्म, हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।





शक नहीं हो रात को घर आकर सो गया आरोपित 

पुलिस के मुताबिक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद रात करीब एक बजे अपने घर आकर सो गया। ताकि किसी को उस पर शक ना हो।आरोपित शहर के सुंदर नगर हिसार का रहने वाला है और वह दो बच्चों का पिता है। लोगों का कहना है कि है कि आरोपित नशे का आदी है।









आइये जानते हैं क्या कहते हैं थाना प्रभारी 

शहर थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।‌ आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म, हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 







सरकारी अस्पताल पहुंचे मृतक बच्चे के परिचित ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हमें सीसीटीवी फुटेज दिखाई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ कर उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद किया है। मासूम बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। 







कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |