लक्ष्य से लक्ष्य निर्धारित करें छात्र, तभी कामयाबी आपके कदम चूमेगी - प्रिया संगवान
New Yashoda Public School Urban State-2 Hisar
तहलका न्यूज हिसार : सुनील कोहाड़
जाट सेवक संघ द्वारा न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल अर्बन स्टेट-2 हिसार के प्रांगण में पेरेंटिंग सेमिनार का आयोजन किया गया । जाट सेवक संघ के प्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र पानू हिंदुस्तानी ने बताया कि दीप प्रज्वलन व स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत हुई । राजेश बडाला महासचिव जाट सेवक संघ ने कहा कि जाट सेवक संघ की स्थापना समाज में शिक्षा सामाजिक समरसता आपसी प्रेम प्यार और भाईचारे को बढ़ाने के लिए की गई थी जिसे हमारी पूरी कार्यकारिणी समाज के साथ मिलकर अपने भरसक प्रयासों से समाज में बदलाव लाने के प्रयास कर रही है । उसी उद्देश्य को लेकर आज पेरेंटिंग सेमिनार का आयोजन किया गया है । जिसमे अकादमिक इंजीलवादी और पेरेंटिंग कोच प्रिया सांगवान दिल्ली एनसीआर में शैक्षिक वृद्धि और प्रेरणादायक सीखने के लिए विख्यात है ।
उन्होंने कहा कि बच्चे के पैदा होते ही हमारा पेरेंटिंग रोल शुरू हो जाता है । हमें बच्चों को समझने के लिए समय देना होगा और धैर्य रखना होगा । अपनी मीठी बोली और मुस्कान के साथ पहले उनके लक्षण को देखें और समझें और फिर उसी अनुसार उनका लक्ष्य निर्धारित करें । व्यर्थ में बच्चों पर दबाव ना बनाएं । एक ही बात को बार-बार ने दोहराएं और समय अनुसार अपने अंदर बदलाव लाएं ऐसा करने से हमारे बच्चे सही मार्ग पर चलेंगे । देश का उज्जवल भविष्य बनेंगे । उन्होंने कहा कि बच्चों को कभी भी सबके सामने ना डंटे । उन्हें एकांत में समझाएं । ऐसा करने से बच्चा हमेशा आपका आदर करेगा और कहना मानेगा । दोबारा गलती नहीं करेगा ।
हिंदुस्तानी ने बताया कि न्यू यशोदा स्कूल के डायरेक्टर जगमिंदर सांगवान ने भी श्रोताओं को वास्तविक जिंदगी से अवगत करवाते हुए अपने अनुभव साझा किए। और कहा कि बच्चा जो देखता है सुनता है वही सीखता है । उन्होंने बताया कि एक बार एक बच्चे के पेरेंट्स ने मुझे बताया हमारा बच्चा अपनी ताई को नमस्कार नहीं करता उन्होंने पूछा क्या यह अपने मामा को आदर देता है । वह बोले हां I मामला तुरंत समझ में आया और पेरेंट्स को बच्चे से अलग ले जाकर कहा कि इसमें आपकी गलती है । घर में ताई की बुराई होती है। और मामा का सम्मान । बच्चे जैसा सुनते और देखते हैं वही जीवन में करते हैं । इसलिए उनके सामने ऐसी चर्चा ना करें । अपने अंदर बदलाव करेंगे तो बच्चे अपने आप सही रहा पर चलेंगे । इसलिए आदर्श अभिभावक बने ।
इस अवसर पर राजेश बेनीवाल, बलजीत पुनिया, अनिल पातड, मनीष मलिक , दीपक अहलावत ,संदीप सावंत ,सतपाल सनसनीवाल, प्रदीप सिहाग , वीरेंद्र अहलावत, दलवीर पंघाल, डॉ.राजेंद्र लंबा , अशोक मेहता ,मनदीप बिश्नोई, पर्यावरण प्रेमी इंजीनियर विजेंद्र लंबा ,सुनीता रेडू , प्राचार्या नीलिमा मैथयू सहित सैकड़ों अभिभावक मौजूद रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks