नारनौंद में कांग्रेस पार्टी की किसान मजदूर बचाओ रैली आज !
Save Kisan Mazdoor rally of Congress party in Narnaund today
किसान मजदूर बचाओ रैली में हल्के से हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों पर लगाएंगे मोहर: दिलबाग सिंह ढांडा
तहलका न्यूज नारनौंद / सुनील कोहाड़
नारनौंद की नई अनाज मंडी में 12 फरवरी को होने वाली कांग्रेस पार्टी की किसान मजदूर बचाओ रैली में हल्के भर से हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों पर मोहर लगाएंगे। इस रैली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इनके अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे ।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चौधरी दिलबाग सिंह ढांडा ने यह बात किसान मजदूर बचाओ रैली की तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह रैली भीड़ के मामले में नारनौंद के इतिहास की सबसे बड़ी रैली साबित होगी। उन्होंने कहा कि रैली को लेकर तमाम व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। महिला तथा पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं ताकि रैली में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। शहर के चारों तरफ 6भव्य गेट बनाए गए हैं।
इसके अलावा लोगों को रैली स्थल तक आने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए जगह-जगह पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के बड़े-बड़े कटआउट शहर में देखने को जगह-जगह मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सब बातों की एक बात 12 फरवरी को पुरा नारनौंद हल्का कांग्रेसमय नजर आएगा। उन्होंने बताया कि रैली की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान कांग्रेस सुखपाल सिंह खैरा करेंगे।
इस अवसर पर ईश्वर नैन, राजेश संदलाना ,बलजीत दलाल, वीरेंद्र जागलान, अमित सिवाच, बारिश डाटा, रवीश कौशिक, मोनू सिवाच, रणदीप लोहान, संजय लोहान, सुखबीर , बलजीत दलाल सहित क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks