लूटेरी दुल्हन निकली तीन बच्चों की मां | सास सहित पूरे गिरोह का भांडा फोड़ |
Haryana news The looter bride turned out to be the mother of three children, including the mother-in-law, busted the whole gang
तहलका न्यूज जींद / सुनील कोहाड़
जींद जिले के पिल्लूखेड़ा गांव में सप्ताह भर पहले दुल्हन बनकर आई तीन बच्चों की मां निकली और उसकी एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। लुटेरी दुल्हन अपनी सास के सदस्यों के साथ मिलकर पैसों वाले लोगों से शादी करती और कुछ समय बाद अपने सास व अन्य को बुलाकर लूट की वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो जाते हैं। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन उसकी सास को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
लुटेरी दुल्हन निकली तीन बच्चों की मां
जींद जिले के गांव पिल्लूखेड़ा निवासी सुरेश दुल्हन बनकर लाया था। दरअसल वह तीन बच्चों की मां है और उसकी एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। पुलिस ने दुल्हन के साथ जिस महिला को पकड़ा है, वह दुल्हन की मां नहीं बल्कि सास है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसकी सास ही उसे दुल्हन बनाकर अलग-अलग जगह दुल्हन बनाकर भेजती थी। कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद वह अपने साथियों के साथ दुल्हन से मिलने उनके घर आ जाती और घर वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो जाते थे। ऐसा ही उन्होंने गिरोह बनाया हुआ था। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने धनवंति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गीता उर्फ मीना कुमारी, लक्की, ओमवती और मनोज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन गीता उर्फ मीना कुमारी को उसकी सास ओमवती के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
सास बहू मिलकर देती थी ऐसे लूट की वारदात को अंजाम
गौरतलब है कि पिल्लूखेड़ा गांव निवासी सुरेश पहले से शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी और उसका एक बेटा भी है। लेकिन पति पत्नी में अनबन के कारण दोनों का संबंध विच्छेद हो गया था। अरे 45 वर्षीय सुरेश के घर के हालात काफी बढ़िया है और ऐसे में वह 3 फरवरी को उत्तराखंड के उधमनगर के गांव किच्छा निवासी गीता नाम की महिला के साथ शादी करके अपने घर लाया था। 8 फरवरी के रात को गीता उर्फ मीना से मिलने के लिए कार में सवार होकर एक महिला सहित तीन लोग आए थे। उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम गीता की मां ओमवती, भाई लक्की और कार चालक ने अपना नाम मनोज गीता का रिश्तेदार बताया ।
लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए लुटेरी दुल्हन ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पति सास ससुर को किया बेसुध
उन को खाना खिलाने के बाद सोने के लिए भेज दिया। गीता ने घर वालों को चाय बना कर उसमे नशीला पदार्थ मिलाकर पीने के लिए दी तो सभी बेसुध होकर सो गए। लेकिन उत्तराखंड से आए उसके परिचितों को कुछ नहीं हुआ। गनीमत ये रही कि जिस समय गीता ने चाय दी उस समय सुरेश की बहन धनवंति अपने चाचा इंद्र के घर गई हुई थी। जब धनवंती घर पर आए तो उसका भाई माता-पिता सब गहरी नींद में सोए हुए थे जबकि गीता और उसके रिश्तेदार कमरे से गायब मिले तो वह बिना किसी देर किए अपने चाचा इंद्र वन्य पड़ोसियों को बुलाकर ले आई उस समय बीता और उसके रिश्तेदार अंदर के कमरे में लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे लेकिन मौके पर लोगों के अंधेरे का फायदा उठाते हुए गाड़ी को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए थे। जब धनवंती व उसके चाचा इंद्र ने सुरेश और उसकी मां खजानी और पिता वेद को संभाला तो वह बेसुध मिले। उन्हें उपचार के के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उनको अगले दिन दोपहर को हौंश आया।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
इस संबंध में पिल्लू खेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश करने की आरोपित महिला गीता उर्फ मीना कुमारी को उसकी सास ओमवती के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ओमवती ने पहले झूठ बताया था कि वह गीता की मां है जबकि वह गीता की सास है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को अदालत में पेश कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks