स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सोरखी गांव के पास होटल पर खड़ी गाड़ियों से पाइप चोरी करने के मामले में बास गांव का युवक गिरफ्तार !

 Bas village youth arrested for stealing pipe from vehicles parked at hotel near Sorkhi village


तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़


दिल्ली हिसार रोड पर गांव सोरखी के नजदीक होटल पर खाना खाने व चाय नाश्ता लेने के लिए आने वाली गाड़ियों से लोहे के पाइप चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। 







पुलिस को सूचना मिल रही थी कि दिल्ली हिसार हाईवे पर गांव सोरखी के नजदीक संगम होटल पर रुकने वाली गाड़ियों से लोहे के पाइप चोरी हो रहे हैं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी थी। सीआईएफ (2) हांसी की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान श्री भगवान वासी बास अकबरपुर के रूप में हुई जो गांव सोरखी पास संगम ढाबा के नाम से ढाबा चलाता है। जो ढाबा पर गाड़ियां खड़ी होती है उन खड़ी गाड़ियों से लोहे के पाइप चोरी कर लिए थे। जिस को गिरफ्तार करके 38 लोहे के पाइप बरामद करके अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |