स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी एसपी के आदेश पर डीएसपी पहुंचे मोहल्ला बड़छपर !

 On the orders of Hansi SP, DSP reached Mohalla Badchhapar


 नशे व साईबर क्राईम के खिलाफ  व महिलाओं की सुरक्षा हेतु उप पुलिस अधीक्षक ने किया  ग्रामीण भर्मण    

तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ 


पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत के दिशा निर्देश अनुसार जिला भर में ग्रामीण भ्रमण करते हुए थाना  बास के अंतर्गत आने वाले गाँव मोहल्ला व बड़छपर का उप पुलिस अधीक्षक राजसिंह ने ग्रामीण भर्मण किया। उन्होंने गाँव मे मौजूद व्यक्तियों को नशे के खिलाफ  व साइबर क्राइम बारे जागरूक किया व महिलाओं की सुरक्षा हेतु जानकारी दी ।








आपके फोन का पर्सनल डेटा लेकर अन्य एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर सकते है साइबर ठग 

 उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस द्वारा यह अभियान चलाकर चलाया जा रहा है। जिसमें साइबर ठगी से बचने के लिए उपाय बताएं तथा नशे के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया  गया है। उन्होंने बताया कि आज देश में डिजिटल लेनदेन का बहुत बढ़ावा हुआ है और उतनी ही तेजी से ठगी के नए तरीके इजाद किए गए हैं जिनको सुलझा कर पुलिस द्वारा दोषियों को सजा दिलाना पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती है खुद को साइबर ठगी से बचाने के लिए किसी भी प्रकार की ऐप को डाउनलोड ना करें किसी को पासवर्ड न बताएं। आपके फोन का पर्सनल डेटा लेकर अन्य एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर सकते है।





जब तक जनता पुलिस का सहयोग नहीं करेगी तब पुलिस को नहीं मिलेगी सफलता 

 नशे के खिलाफ अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक ने  ग्राम वासियो को बताया कि गाँव मे कोई भी नाश करता है या नशा करता है उसकी  सूचना तुरंत पुलिस को दे सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। आज हमारी  युवा पीढ़ी नशे की ओर अग्रसर है जिसके घातक परिणाम सामने आ रहे है। युवा वर्ग रास्ते से भटक जाते है और इसका खामियाजा समाज की भुगतना पड़ता है। जब तक आम जनता पुलिस का सहयोग नही करेगी  तब तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिलेगी। इस अवसर प्रबन्धक अफसर थाना बास व पुलिस कर्मियों के इलावा गाँव के  गणमान्य नागरिक मौजूद रहे  ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |