स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Jind news: केंटर ने झोटा बुग्गी में मारी टक्कर, झोटा बुग्गी में सवार युवक की मौत पिता घायल , गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम !

 Haryana Jind news Canter collided with Jhota Buggy, youth riding in Jhota Buggy died, father injured



तहलका न्यूज जींद

जींद जिले के गांव भंभेवा में एक युवक अपने पिता के साथ झोटा बुग्गी लेकर अपने खेत में जा रहे थे कि जिंद गोहाना मार्ग पर तेज रफ्तार कैंटर ने झोटा बुग्गी में टक्कर मार दी। जिसके कारण युवक की मौत हो गई जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों नेजींद गोहाना मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही मंडी थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।‌





गांव भंभेवा निवासी 18 वर्षीय अंकित उर्फ देव अपने पिता जयभगवान के साथ झोटा-बुग्गी लेकर पर जींद गोहाना मार्ग पर अपने खेत में पशुओं का चारा लेने जा रहे थे। गोहाना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी झोटा-बुग्गी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि झोटा-बुग्गी के परखच्चे उड़ गए और अंकित व झोटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंकित का पिता जयभगवान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल जयभगवान को जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों ने गांव भम्भेवा बस स्टैंड पर गोहाना-जींद मार्ग को जाम लगा दिया। 





जाम लगने की सूचना मिलते ही पिल्लूखेड़ा के नायब तहसीलदार लोकेश शर्मा और एसएचओ हरिओम व लुदाना चौंकी प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि गांव भंभेवा के बस अड्डा पर जल्द ही स्पीड ब्रेकर बना दिए जाएंगे। नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने मृतक अंकित के शव को उठाने दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल जींंद पहुंचाया। वहीं पुलिस ने इस मामले में रामनिवास की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी  है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |