स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार : आईटीआई में सीए फ्लाइंग ने मारा छापा, मचा हड़कंप !

Government ITI Hisar me CM flying ki raid 



तहलका न्यूज़ हिसार


हिसार आईटीआई में बुधवार की सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम ने  रेड मार दी। इस दौरान करीब 4 कर्मचारी गैर हाजिर मिले और रजिस्ट्रर में उनके कॉलम खाली पड़े हुए थे। साथ ही तीन बायोमैट्रिक मशीने खराब मिली। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार हरकेश गुप्ता ने रिपोर्ट पर साइन करवाए और सीएम फ्लाइंग की टीम ने उसे मुख्यालय में भेज दी।








सीएम फ्लाइंग की सात सदस्यीय टीम ने बुधवार सुबह सवा नौ बजे तोशाम रोड़ स्थित सरकारी आईटीआई में रेड कर सभी रिकॉर्ड्स की गहनता से चैकिंग शुरू की तो आईटीआई में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने हाजिरी रजिस्ट्रर चैक किए तो चार कर्मचारी गैर हाजिर मिले और उनके कालम भी खाली पड़े हुए मिले। रेड के दौरान प्रिंसिपल हिपा केंद्र गुरुग्राम में प्रशिक्षण पर मिली।







आईटीआई में कुल 103 कर्मचारी है। इसमें 10 आईटीआई इंस्ट्रक्टर, क्लेरिकल स्टाफ और फोर्थ क्लास कर्मचारियों के कुल 12 हाजिरी रजिस्टरों को चैक किया गया। इस दौरान 8 कर्मचारी छुटिट्यों पर, 7 कर्मचारी अस्थाई ड्यूटी पर पाए गए। रघुबीर सिंह फीटर अनुदेशक, व संदीप कुमार वायरमैन अनुदेशक देरी से आए। दो महिला अनुदेशकों के हाजिरी रजिस्टर में कॉलम खाली पाए गए, जो गैर हाजिर पाई गई।





हिसार सीएम फ्लाइंग की टीम में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार हरकेश गुप्ता, सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह, राकेश, सुरेंद्र, रामफल इत्यादि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |