हरिकोट गांव का साहिल निम्बीवाल बना कस्टम आफिसर !
Haryana Hisar news Sahil Nimbiwal of Harikot village appointed as Custom Officer
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार के गांव हरिकोट निवासी पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र निम्बीवाल के पुत्र साहिल का चयन कस्टम विभाग में कस्टम ऑफि सर के रूप में हुआ है। साहिल निम्बीवाल ने सीजीएल की परीक्षा दी और बाद में कस्टम ऑफि सर के रूप में मुंबई में पोस्टिंग हुई है। साहिल बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं और उन्होंने प्रथम प्रयास में यह परीक्षा पास की है। बेटे के कस्टम ऑफिसर बनने पर पिता इंस्पेक्टर जितेंद्र उनकी माता राजबाला व बहन ने खुशी जाहिर की है। साहिल की माता राजबाला ने बताया कि उनके बेटे ने अपनी स्कूली शिक्षा हिसार के ब्लूमिन्ग डेल्स स्कूल से पूरी की व जेसीडीवी कॉलेज सिरसा से बीटेक मैकेनिकल इंजीनीयरिंग से पास की है और वहीं से उसने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की थी। उसके बाद उसने सीजीएल की परीक्षा दी और कस्टम ऑफिसर के रूप में मुंबई में पोस्टिंग हुई। इससे पहले बॉर्डर रोड ऑर्गोनाइजेशन में भी चयन हुआ था। साहिल के पिता हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर हैं और इस समय रोहतक में में तैनात है। उनकी माता गृहिणी है। पिता की पोस्टिंग अलग.अलग स्थानों में रही लेकिन सभी का गांव में आना जाना रहता है। साहिल ने अपने चयन का श्रेय अपने पिता को को दिया। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने उन्हें अनुशासन में रहने की सीख दी व हर समय आगे ब की प्रेरणा दी। साहिल ने बताया कि उनके पिता ने अनावश्यक दबाव ना देते हुए पढाई के लिए सदैव सकारात्मक व मैत्रीपूर्ण माहौल दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks