स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बस स्टैंड के पास से एक युवक चार किलो अफीम सहित गिरफ्तार !

 Haryana news young man arrested near the kaithal bus stand with four kilos of opium


तहलका न्यूज कैथल


कैथल पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर लगाम लगाते हुए एक नशा तस्कर को कैथल बस स्टैंड के पास से 4 किलो पकड़ने में सफलता हासिल की है। बताया जाता है कि आरोपी नशे का तस्करी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है और नशा तस्करी, धोखाधड़ी करने सहित अनेक मामले उसके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज हैं। 













कैथल के एसपी मकसद अहमद ने बताया कि रविवार को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार की अगुवाई में टीम करनाल बाईपास पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि बस स्टैंड कैथल के पास रेलवे फाटक पर एक युवक नशीला पदार्थ लिए हुए खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुछ ही दूरी पर दबौच लिया। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास एक पलोथिन बैग से चार किलो अफीम बरामद हुई। 






एसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान पंजाब के जिला पटियाला के मंशीगन गांव निवासी संदीप उर्फ चीमा अफीम तस्कर के रूप में हुई । जोकि बिहार से अफीम लेकर बस से कैथल पहुंचा था। पंजाब के खनौरी जाने के लिए वो नए बस अड्डे के पास रेलवे फाटक पर खड़ा हुआ था। 







एसपी ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित नशा करने का आदि है और पहले भी नशा तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है। जेल में उसकी जान पहचान अन्य आरोपितों से हो गई, जो उसके माध्यम से मादक पदार्थ लेकर सप्लाई करने लगा। जिससे उसके संपर्क बिहार सहित अन्य नशा तस्करों से हो गया। 







उन्होंने बताया कि आरोपित पर कुल सात मामले दर्ज है, जिनमें अंबाला जिला में चोरी व धोखाधड़ी के दो, धोखाधड़ी के दो मामले सिविल लाइन कैथल में व तीन मामले थाना शाहाबाद जिला कुरुक्षेत्र में चोरी व नशा तस्करी के दर्ज हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |