हिसार में दिल्ली की युवती से होटल में रेप| GNM के पेपरों की तैयारी के लिए लिया PG; नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई |
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हरियाणा के हिसार में 22 साल की युवती के साथ एक PG मालिक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि PG मालिक ने उसे पहले नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और इसके बाद शराब पिलाई। नशा होने पर उसे होटल ले गया और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने PG मालिक के खिलाफ धारा 328,376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पेपरों की तैयारी के लिए लिया कमरा
अर्बन एस्टेट थाने में दी शिकायत में युवती ने कहा कि वह दिल्ली की रहने वाली है। वर्तमान में हिसार के राजगढ़ रोड़ एक कालोनी में पीजी में रह कर जीएनएम की NON ATENDING से पढ़ाई कर रही है। 2rd Year के दो पेपरों में अपार्टमैंट आने के कारण पेपरों की तैयारी के लिए एक पीजी में कमरा किराए पर लेकर रह रही है।
पार्टी के नाम पर ले गया
युवती ने बताया कि PG में अक्सर उसका PG मालिक आता। उस पर बुरी नजर रखता और कहता कि दिल्ली वालों का दिल बहुत बड़ा होता है। तुम पार्टी कब दे रही हो। इस पर वह PG मालिक के साथ गाड़ी में बैठकर चली गई। गाड़ी में बैठकर PG मालिक ने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी, जिसे पीते ही नशा होने लगा। इसके बाद उसने शराब पिलाई।
हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों पर भांजी लाठियां !
PG की बजाय ले गया होटल
युवती के अनुसार इस दौरान उसने PG मालिक को उसे PG में छोड़ने के लिए कहा। मालिक ने कहा कि नशे की हालत में पीजी में जाना ठीक नही है। इसके बाद PG मालिक उसे शहर के एक होटल में ले गया। वहां उसने जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके साथ बलात्कार किया। सुबह PG मालिक ने उससे कहा कि नशे के कारण उससे यह गलत काम हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks