स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

महम के नजदीकी गांव में आए सोनीपत जिले के युवक को कार ने मारी टक्कर से मौत !

 


तहलका न्यूज / रोहतक


 महम चौबीसी के गांव निंदाना में सोनीपत जिले का युवक अपने परिजनों के साथ रिश्तेदारी में आया था। ‌ जब शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव जा रहे थे तो महम लाखन माजरा रोड़ पर बने फ्लाईओवर पर पीछे से बाइक में कार ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।‌




पुलिस के मुताबिक सोनीपत जिले के गांव मुंडलाना निवासी राजबीर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने बेटे और भांजे के साथ निंदाना गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। शुक्रवार को जब वो वापस अपने गांव जा रहे थे तो महम-लाखनमाजरा रोड़ पर फ्लाईओवर पर पीछे से कार चालक ने उसके बेटे गुरजीत की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने कार का पीछा भी किया , लेकिन कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि वो उसे पकड़ नहीं पाए। वे गुरजीत को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले गए, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राजबीर सिंह के ब्यान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






Rohtak news young man from Sonipat district, who came to the village near Meham, died after being hit by a car, latest news Rohtak, #roadaccident, #rohtaknews #sonipatnews #haryana #meham

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |