मौसम अपडेट : आज रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, बरसेंगी फुहारें, ओलावृष्टि से बढ़ सकती है दिक्कत !
दो पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में करेंगे बारिश, किसानों की बढ़ सकती है मुश्किलें !
तहलका न्यूज
बृहस्पतिवार देर शाम से प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हुई तापमान में कुछ बढ़ोतरी। इन दिनों दिल्ली एनसीआर हरियाणा सहित उत्तर भारत प्रचंड शीतलहर की चपेट में है। यह पश्चिमी विक्षोभ तो प्रदेश से निकल चुका है लेकिन 23 तारीख से होगा और उसके बाद भी 28 जनवरी तक आने की संभावना । मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा के जिलों में बारिश होगी और कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान 6.0 से 11.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार फिलहाल वातावरण में नमी की मात्रा ज्यादा है। ऐसे में अगर रात के समय हवाएं शांत रहती है तो सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ शनिवार को आगे निकल जाएगा, मगर 22 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 23 जनवरी की रात से उत्तरी जिलों में हल्की बारिश होगी। धीरे-धीरे इसका असर पूर्वी जिलों पर भी होगा। इसी बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ भी आ जाएगा। दोनों पश्चिमी विक्षोभ के मिलने से 28 जनवरी तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि कुछ सीमित स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।
करनाल 11.0
फतेहाबाद 10.5
सिरसा 9.0
कुरुक्षेत्र 8.0
यमुनानगर 3.5
हिसार 2.5
अंबाला 2.2
चंडीगढ़ 2.1
कैथल 1.0
Weather update Delhi NCR Haryana, India news Live Today, Today News Haryana, Haryana news Today, Haryana ka mausam, Delhi NCR ka mausam update, #मौसम_अपडेट
#weatherupdate #haryana #delhincr

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks