हिसार में चचेरे भाई ने तेज धार हथियार से काटी गर्दन !
तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़
हिसार के ऋषि नगर में एक व्यक्ति चारपाई पर बैठा हुआ था कि उसके भाई की पत्नी ने उसको करने के लिए कहा तो उसने यह कहते हुए मना कर दिया कि अभी धूप है और वो यहीं पर बैठा रहेगा। इस बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। झगड़े की आवाज सुनकर उस व्यक्ति का लड़का बाहर आया और सभी को समझा बुझाकर शांत करवाया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित अजय के पिता पड़ोस में रहने वाले अपने भाई के घर के सामने धूप में चारपाई पर बैठे हुए थे। कुछ समय के बाद अजय की चाची घर से बाहर आई और अजय की पिता को चारपाई से उठने के लिए कहा। अजय के पिता ने चार पैसे उठने से मना कर दिया तो दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़े की आवाज सुनकर अजय मौके पर पहुंचा और दोनों को शांत करवाया।
कुछ समय के बाद अजय के चाचा का लड़का डब्बू घर पर आया उसको झगड़े के बारे में पता चल गया। जिसके बाद वो तेज धार हथियार लेकर आया और अजय की गर्दन पर वार कर दिया जिससे अजय बेहोश होकर गिर गया। वहीं डब्बू घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अजय को उसके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसकी गर्दन में 12 टांके लगे हैं उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। शहर थाना पुलिस के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Cousin cut throat with sharp edged weapon in Hisar, हिसार की ताजा खबर, latest news Hisar, Hisar news Today, live News Hisar, Haryana news Today, Hisar ki taja khabar, Haryana news Today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks