स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रोहतक बाप बेटी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा !

भतीजा ही निकला बाप बेटी का हत्यारा !


तहलका न्यूज/ रोहतक


 रोहतक जिले के बोहर गांव में 11 जनवरी की सुबह सुरेंद्र और उसकी बेटी नितिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस शुरुआती जांच में मृतक की पत्नी और उसके परिजनों पर शक कर रही थी क्योंकि क्या 5 साल से मृतक की पत्नी रीतू अपने मायके सीसर खास गांव में रह रही है। जब तुम दोनों के बच्चे अपने पिता सुरेंद्र के साथ ही अपने गांव के पुश्तैनी मकान में रह रहे थे। सुरेंद्र और रीतू के बीच आपस में बनती नहीं थी। जब इस वारदात को अंजाम दिया गया उस समय सुरेंद्र का 8 वर्षीय बेटा हर्षित किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। 





पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि सुरेंद्र और उसके भाई सुरेश के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता है और उन दोनों के मकान आमने-सामने हैं जिससे सुरेश के बेटा सुखबीर उर्फ कालू सुरेंद्र व्यास के परिवार से रंजिश रखने लगा। सुखबीर ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए विजयनगर निवासी अपने दोस्त अमन को साथ लिया और वारदात से पहले अपने घर पर आ गया। 11 जनवरी की सुबह अपने घर से हथियार लेकर निकले और सुरेंद्र को गोली मारी उसके बाद नितिका को भी गोलियों से भून दिया। जबकि सुरेंद्र की मां वहीं पर चाय बना रही थी उसे उन्होंने कुछ नहीं कहा और मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। 





पुलिस जांच में सामने आया है कि अमन उर्फ रिंकू पर पहले भी अपराधिक मामलों में शामिल रहा है। अमन के खिलाफ हत्या का प्रयास के 2 व अवैध हथियार रखने, लड़ाई-झगड़ा करने, मारपीट इत्यादि सात मामले दर्ज हैं। अमन उर्फ रिंकू की मां बोहर गांव की रहने वाली है और आरोपित अमन उर्फ रिंकू गांव बोहर में ही रहता है। इस कारण सुखबीर व अमन में दोस्ती थी।




ASI दिनेश के नेतृत्व में टीम ने छापामारी करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी गांव बोहर निवासी सुखबीर उर्फ कालू व विजय नगर निवासी अमन उर्फ रिंकू को पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया।




एसपी उदय सिंह मीना ने उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. रविन्द्र सिंह के नेतृत्व मे विशेष जांच टीम का गठन किया। जिसमें प्रभारी CIA-1 स्टाफ SI अनेश, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक दिलबाग सिंह व साइबर सेल की टीम को शामिल किया। जिसे पुलिस आरोपितों को ट्रेस करने में सफल रही और दस दिन में ही इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा दिया। 





गौरतलब है कि गांव बोहर निवासी अजीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वो भाई व 2 बहनें हैं। उसके भाई सुरेंद्र की शादी गांव महम चौबीसी के गांव सीसर खास निवासी रितु के साथ हुई थी। दोनों के एक 14 साल की लड़की निकिता व 8 साल को बेटा हर्षित है। सुरेंद्र व उसकी पत्नी की आपसी अनबन के कारण करीब 4-5 साल से रितु अपने मायके में रह रही थी। किसी ने सुरेंद्र और उसकी बेटी नितिका की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस शुरुआती जांच में मृतक की पत्नी उसके परिजनों पर शक कर रही थी लेकिन पुलिस जांच में समय आया कि इस मामले में रितु और उसके परिजनों का कोई भी हाथ नहीं है।






Big disclosure of police in Rohtak father daughter murder case , रोहतक की खबर, latest news Rohtak, Rohtak Bhaskar, Rohtak News Today, Haryana news today, Taja khabar Haryana, Taja khabar Rohtak, Haryana news Hindi, latest news haryana, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |