राजपुरा गांव में बिजली कर्मचारियों को ग्रामीणों ने घेरा !
Villagers surrounded electricity workers in Rajpura village in Hisar
तहलका न्यूज : हिसार
बिजली निगम द्वारा बिजली चोरी को पढ़ने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के तहत बिजली निगम की टीम सोमवार को गांव राजपुरा में पहुंची। इसकी भनक जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने बिजली कर्मचारियों को घेर लिया।
ग्रामीणों ने कहा कि पूरा गांव नियमित रूप से बिजली बिलों की अदायगी करता है, उसके बावजूद भी बिजली निगम की तरफ से मनमाने तरीके बिजली बिल बनाकर उन्हें थमा दिए जाते हैं। जब गलत बिलों को ठीक करवाने के लिए बिजली निगम कार्यालय में जाते हैं तो उनकी कोई सुनवाई नहीं की जाती। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली निगम के कार्यालयों में बैठे कर्मचारी छोटे छोटे कार्यों को करने के लिए रिश्वत की डिमांड करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनके अधिकतर मकानों पर सोलर प्लेट लगे हुए हैं और उनके घरों को बिजली सोलर प्लेट से ही चलती है उसके बावजूद भी भारी-भरकम बिल भेज रहा है। ऐसे में वह करें तो क्या करें।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks