स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ की गिरफ्तारी के विरोध में हरियाणा पंजाब के किसान सोमवार को लगाएंगे जाम !

 Farmers of Haryana Punjab will block on Monday in protest against the arrest of farmer leader Abhimanyu Kohar


तहलका न्यूज / हरियाणा


किसान नेता अभिमन्यु को हारने पहले ही ऐलान कर दिया था कि गोहाना में होने वाली भाजपा की रैली विरोध करने के लिए उस किसानों के साथ मिलकर केएमपी पर प्रदर्शन करेंगे वहीं इस रैली में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत करनी थी। जिसके चलते पुलिस ने किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़, नवीन जयहिंद को शनिवार को ही पुलिस हिरासत में ले लिया था। ताकि अमित शाह के सामने प्रदेश की भाजपा सरकार किरकिरी ना हो। 






किसान नेता भी मैंने कोहड़ की गिरफ्तारी के तुरंत बाद सिरसा में किसानों की एक बैठक हुई। बैठक का आयोजन सिरसा की जाट धर्मशाला में किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि सोमवार को हरियाणा और पंजाब में सड़कों को जाम किया जाएगा । बैठक में मौजूद किसानों ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार तानाशाही से लोगों के हकों की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन वो ऐसा नहीं होने देंगे।






बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि सोनीपत में होने वाली गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ सहित कई किसान साथियों को बीती 28 जनवरी शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसको अभी तक रिहा नहीं किया गया है। जिसके विरोध में सोमवार 30 जनवरी को हरियाणा व पंजाब के किसान दोनों राज्यों में रोड़ जाम करेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा में तीन जगह पर नेशनल हाईवे पर जाम लगाया जाएगा। जिसमें हिसार जिले के मय्यड़ टोल, सिरसा जिले के भावदीन टोल और पानीपत जिले के थार में रोड़ जाम किए जाएंगे। वहीं पंजाब में के बठिंडा थर्मल चौक और हरीके हैड श्री अमृतसर साहिब रोड़ जाम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जब तक किसान नेताओं की रिहाई नहीं हो जाती तब तक रोड़ निरंतर जारी रहेंगे। वहीं सिरसा में सोमवार को होने वाले अर्ध नग्न प्रदर्शन के बारे में सिरसा क्षेत्र के किसानों के लिए कहा कि अर्धनग्न और पुतला फूंक प्रदर्शन अपने तय समय पर ही किया जाएगा। 




इस मीटिंग में जगजीत सिंह डल्लेवाल, सुखजिंद्र सिंह खोसा, इंद्रजीत सिंह कोटबुढा, मंगल सिंह संधू, जसवीर सिंह झामका, कुलविंद्र सिंह, रटोल, सोहन सिंह, जरनैल सिंह रतिया, गुरदास सिंह लकड़ावाली, प्रकाश ममेरा, जगवीर सिंह चहल, अंग्रेज सिंह कोटली, पिंदा काहलों इत्यादि मौजूद रहे।



हमसे जुड़ने के लिए इन्हें फोलो करें 

Youtube पर ख़बरें देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।



फेसबुक पेज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और फोलो करें

 

एप पर ख़बरें पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और ज्वाइन करें

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |