मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार !
Accused arrested in motorcycle theft case
तहलका न्यूज / हिसार: सुनील कोहाड़
थाना शहर हिसार पुलिस ने परिजात चौक हिसार के पास रामा कॉम्प्लेक्स की बेसमेंट से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपित भैरी अकबरपुर निवासी अंकुश को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत दर्ज मामले में पकड़ने में सफलता हासिल की है।
मामले में जांचकर्ता मुख्य सिपाही सुमन ने बताया कि आरोपी ने रामा कॉम्प्लेक्स की बेसमेंट से मोटरसाइकिल चोरी किया था। वह चोरी शुदा मोटरसाइकिल को अपनी निजी जरूरतों की पूर्ति के लिए बेचना चाहता था। पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपित का पहले कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि थाना शहर हिसार में सत्य नगर हिसार निवासी आकाश जैन ने मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी कि वह 23.01.23 को किसी से मिलने के लिए परिजात चौक के नजदीक रामा कॉम्प्लेक्स गया था। वहा रामा कॉम्प्लेक्स की बेसमेंट से किसी ने मोटरसाइकिल चोरी कर ली। दी गई शिकायत पर पुलिस ने उपरोक्त मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया गया और चोरीशुदा मोटरसाइकिल की बरामदगी सुनिश्चित की।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks