स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में सेक्स रैकेट का भांडा फोड़, कई युवतियों को पकड़ा, होटल मालिक ‌‌वमैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज ।

 

तहलका न्यूज / हिसार: सुनील कोहाड़ 


हिसार पुलिस ने बरवाला के एक होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भांडा फोड़ किया है। पुलिस ने फोटो से कई युवतियों को पकड़ा है। वही होटल के मालिक और मैनेजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर के होटल के मैनेजर सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।  




डीएसपी अशोक कुमार को सूचना मिली की बरवाला के एक होटल में जिस्मफरोशी काफी दिनों से चल रहा है। ग्राहक की डिमांड पर ₹500 से लेकर और अधिक रुपए में भी लड़कियां देह व्यापार के लिए उपलब्ध करवाई जाती हैं। डीएसपी ने तुरंत एक टीम का गठन किया और एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर होटल में भेज दिया। जब पुलिस का बोगस ग्राहक जब होटल में पहुंचा तो होटल के काउंटर पर मैनेजर खेदड़ निवासी सोनू बैठा हुआ था। दोनों में ₹500 में लड़की उपलब्ध करवाने पर सहमति हो गई। ‌ बोगस ग्राहक ने तुरंत ही टीम को ईशारा किया। इशारा मिलते ही पुलिस ने रेड मार दी। पुलिस ने मौके से लड़कियों को उनके चंगुल से छुड़वाया और होटल के मैनेजर सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। जिसने बताया कि‌ वो तो बस नौकरी करता है। होटल का मालिक हसनगढ़ निवासी सौरभ है। पुलिस ने सौरभ और सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर सोनू को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। ‌जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं सौरभ की तलाश में पुलिस की टीम के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |