हिसार जिले के गांव में एक पत्नी ने अपने ही पतिकी दांतों से पति की जीभ काटी, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने लगाए पन्द्रह टांके, मामला दर्ज !
तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़
हिसार जिले के गांव पति पत्नी के बीच रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया तो पत्नी ने अपने पति की दांतो से जीव को काट दिया जिसके कारण उसका पति लहुलुहान होकर गिर गया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल में लेकर आए तो डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कटी हुई जीभ को जोड़ा। पुलिस ने पीड़ित युवक के पिता के बयान पर पुत्रवधु के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव ढाणी गारण निवासी मायाचंद ने बताया कि उसके बेटे कर्मचंद की शादी करीब 10 साल पहले थाना क्षेत्र के गांव की सरस्वती के साथ हुई थी। उन दोनों के दो बच्चे हैं और उसका बेटा प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार की रात को पति पत्नी सोने के लिए छत पर बने कमरे में गए थे कि कुछ देर बाद कर्मचंद की मां को चलाने की आवाज सुनाई दी। जब वह छत पर पहुंची तो कर्मचंद फर्श पर पड़ा हुआ था और उसके मुंह से खून निकल रहा था। उसने तुरंत आवाज देकर मुझे बुलाया तो वो तुरंत ही वहां पर पहुंचा तो उसने देखा कि कर्मचंद बोल नहीं पा रहा है और उसकी जीभ कटने से लटक रही है। मायाचंद ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब वो छत पर बने कमरे में पहुंचे तो उनकी पुत्रवधू सरस्वती उन्हें गालियां देने लग गई। उन्होंने तुरंत साधन का इंतजाम करके कर्मचंद को आसाम में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन से उसकी जीव को जोड़ दिया। मायाचंद के अनुसार कर्मचंद की जीभ पर करीब पन्द्रह टांके लगे हैं। पुलिस ने मायाचंद के ब्यान पर उसकी पुत्रवधू सरस्वती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मायाचंद ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब रात को पति पत्नी सोने के लिए छत के ऊपर बने कमरे में गए तो उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मायाचंद ने आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचंद ने इशारा करके बताया कि उसकी पत्नी ने उसका गला दबा दिया और जब उसकी जीभ बाहर निकल आई और उसने अपने दांतों से कर्मचंद की जीभ को काट दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks